फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नियाज खान बोले- धर्म का काम ब्राह्मणों पर छोड़ देना चाहिए, बयानों से चर्चित रहते हैं आईएएस अधिकारी

Thu, 28 Nov 2024 10:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान अपने बयानों के कारण चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से धर्म के मामले में ब्राह्मणों की अहम भूमिका की बात की और कहा कि धर्म का काम केवल ब्राह्मणों को सौंप देना चाहिए। 
विज्ञापन
आईएएस नियाज खान - फोटो : भोपाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि धर्म का कार्य केवल और केवल ब्राह्मणों पर छोड़ दिया जाना चाहिए। उन्हें धर्म और अध्यात्म का 4000 साल का अनुभव है। सच्चे ब्राह्मणों का उद्देश्य सभी का कल्याण और जीवों की रक्षा करना है। वे दयालु स्वभाव के होते हैं। अगर हर कोई धर्म का कार्य खुद करने लगे, तो गरीब पुजारी का क्या होगा? एक अन्य पोस्ट में नियाज खान ने ब्राह्मणों के प्रति नफरत के कारणों का जिक्र करते हुए लिखा कि लोग ब्राह्मणों से इसलिए नफरत करते हैं, क्योंकि वे उनके समान नहीं होते। ब्राह्मणों की उच्च बुद्धिमत्ता दूसरों को परेशान करती है। उनके पास कोई बाहरी मदद नहीं होती, फिर भी वे अपने तेज दिमाग से सफल होते हैं। ब्राह्मणों ने अपनी योग्यता को चार हजार वर्षों से साबित किया है, और इसी वजह से लोग उनसे जलते हैं। 
विज्ञापन


पहले भी किए थे विवादित बयान
यह पहली बार नहीं है जब नियाज खान ने ऐसे बयान दिए हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुस्लिम महिलाओं के लिए बनाए गए कानून की सराहना करते हुए लिखा था कि यह कानून उन्हें एक ऐसा तोहफा देता है, जो उन्हें हजारों सालों में कभी नहीं मिला। खान ब्राह्मणों को लेकर किताब 'ब्राह्मण द ग्रेट' भी लिख चुके हैं और अक्सर उनकी तारीफ करते रहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें