फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर नई उड़ान: पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ, 20 से शुरू होगा नियमित संचालन

Thu, 30 Oct 2025 06:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ की शुरुआत करेंगे। इस सेवा से प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य को पर्यटन के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 नवंबर को राजा भोज एयरपोर्ट, भोपाल से ‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारंभ करेंगे। इस सेवा से प्रदेश के धार्मिक, प्राकृतिक और वन्यजीव पर्यटन स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल और पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के फ्लैगऑफ के साथ तीनों हेलीकॉप्टर उज्जैन के लिए उड़ान भरेंगे। हेलीकॉप्टर सेवा का नियमित संचालन 20 नवंबर 2025 से प्रारंभ होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: 52 लाख विद्यार्थियों के खातों में 303 करोड़ ट्रांसफर,CM बोले-बच्चों की शिक्षा के लिए धन की कमी नहीं

पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि “पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा” प्रदेश के पर्यटन विकास को नई दिशा देगी। उन्होंने बताया कि यह सेवा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लोक-निजी भागीदारी (PPP) मॉडल पर शुरू की जा रही है। इस पहल से प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों के बीच हवाई संपर्क मजबूत होगा और यात्रियों को तेज, सुविधाजनक व सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त होगा। पर्यटन विभाग के अपर मुख्य सचिव पर्यटन एवं मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के  प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जिसने इंट्रा-स्टेट एयर कनेक्टिविटी को साकार किया है। इस सेवा से धार्मिक, वन्यजीव और प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही यह पहल एडवेंचर, हेरिटेज और स्पिरिचुअल टूरिज्म को नई पहचान दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दीपोत्सव पर्व-2025: देव प्रबोधिनी एकादशी पर 3 लाख 51 हजार 111 दीपों से रोशन होगा श्रीराम पथ गमन क्षेत्र

तीन सेक्टरों में संचालित होगी हवाई सेवा:
‘पीएम श्री हवाई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा’ का संचालन प्रत्येक सेक्टर में सप्ताह में पांच दिन किया जाएगा। इसके लिए सेक्टर-1 में मेसर्स ट्रांस भारत एविएशन और सेक्टर-2 व सेक्टर-3 में मेसर्स जेट सर्व एविएशन प्रा. लि. के साथ तीन वर्ष के लिए अनुबंध किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में कम से कम छह यात्री सीटों वाले हेलीकॉप्टर संचालित होंगे।

ये भी पढ़ें-  MP News: कर्मचारियों को 3% डीए में बढ़ोतरी! 4 माह का एरियर भी देने की तैयारी, जल्द हो सकती है घोषणा

हेलीकॉप्टर सेवा के तीन प्रमुख सेक्टर
सेक्टर-1: इंदौर – उज्जैन – ओंकारेश्वर
सेक्टर-2: भोपाल – मढ़ई – पचमढ़ी
सेक्टर-3: जबलपुर – बांधवगढ़ – कान्हा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें