फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नाबालिग लड़की के साथ पड़ोसी ने की अश्लील हरकत, मां की शिकायत पर केस दर्ज

Wed, 16 Apr 2025 10:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के चूनाभट्टी इलाके में रहने वाली सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले किशोर ने अशलील हरकत कर दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल चूनाभट्टी पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर इलाके में रहने वाले नाबालिग लड़के के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के केस दर्ज किया है। आरोपी ने फरियादी की नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत की थी। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी सातवीं कक्षा तक पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहती है। 13 अप्रैल की रात करीब दस बजे वह अपने घर के बाहर थी, तभी मोहल्ले में रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने उसे अपने पास बुलाया। किशोरी जब लड़के के पास पहुंची तो उसने उसके साथ अश्लील हरकत की। घर पहुंचने के बाद किशोरी परेशान दिखी तो मां ने उससे पूछताछ की। किशोरी काफी डरी हुई थी, इसलिए वह कुछ बता नहीं पा रही थी। उसके बाद मां उसे लेकर थाने पहुंची, जहां पुलिस ने उसकी काउंसलिंग करवाई। 

ये भी पढ़ें: बिस्किट दिखाकर पकड़ा, फिर चारपाई से बांधकर पीटा, प्लास से तोड़े दांत; कुत्ते से हुई हैवानियत की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


काउंसलिंग के दौरान पता चला कि मोहल्ले में रहने वाले नाबालिग लड़के ने उसके साथ गंदी हरकत की थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इधर, निशातपुरा इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय युवती के साथ हीरालाल नामक युवक ने छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें