फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी में नीट काउंसलिंग शुरू: 13 अगस्त तक पंजीयन, 20 अगस्त को पहली सीट आवंटन सूची, पुराने नियमों के तहत दाखिले

Wed, 05 Aug 2026 07:45 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में नीट स्नातक-2026 की काउंसलिंग शुरू हो गई है। 13 अगस्त तक पंजीयन, 14 अगस्त को राज्य मेरिट सूची, 20 अगस्त को पहली सीट आवंटन सूची जारी होगी। 21 से 27 अगस्त तक आवंटित महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इस वर्ष सभी दाखिले पुराने नियमों के तहत किए जाएंगे।
विज्ञापन
जीएमसी भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में नीट स्नातक-2026 के आधार पर एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय काउंसलिंग बुधवार से शुरू हो गई। चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने पहले चरण का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। अभ्यर्थी 5 अगस्त से 13 अगस्त रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। इसके बाद मेरिट सूची, विकल्प भरने, सीट आवंटन और कॉलेज में प्रवेश की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी होगी। पहले चरण में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीयन के साथ आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। विभाग ने अंतिम समय तक इंतजार नहीं करने की सलाह दी है, ताकि तकनीकी परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन


11 अगस्त को जारी होगी सीट मैट्रिक्स
11 अगस्त को सरकारी और निजी मेडिकल तथा दंत चिकित्सा महाविद्यालयों की सीट मैट्रिक्स जारी की जाएगी। इस पर 12 अगस्त शाम 5 बजे तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 13 अगस्त को अंतिम सीट मैट्रिक्स प्रकाशित होगी।

14 अगस्त को आएगी राज्य मेरिट सूची
पंजीयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 अगस्त को राज्य मेरिट सूची जारी होगी। पात्र अभ्यर्थी 15 से 18 अगस्त तक अपनी पसंद के मेडिकल और दंत चिकित्सा महाविद्यालयों के विकल्प भर सकेंगे और उन्हें लॉक करेंगे।
विज्ञापन


20 अगस्त को पहली सीट आवंटन सूची
पहले चरण का सीट आवंटन परिणाम 20 अगस्त को घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को सीट मिलेगी, उन्हें 21 से 27 अगस्त के बीच संबंधित महाविद्यालय में पहुंचकर दस्तावेजों का सत्यापन और प्रवेश की औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। तय समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर सीट निरस्त हो सकती है।

अपग्रेडेशन का विकल्प भरना जरूरी
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि प्रवेश के समय प्रत्येक अभ्यर्थी को अपग्रेडेशन (हां या नहीं) का विकल्प चुनना अनिवार्य होगा। यह विकल्प नहीं भरने पर प्रवेश पर्ची जारी नहीं होगी। हालांकि, 27 अगस्त रात 11:55 बजे तक इसमें संशोधन किया जा सकेगा।

पुराने नियमों से होंगे प्रवेश
इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया मध्यप्रदेश चिकित्सा शिक्षा प्रवेश नियम-2018 के तहत ही होगी। निजी मेडिकल महाविद्यालयों में प्रस्तावित प्रबंधन कोटा और एनआरआई पात्रता नियमों में बदलाव फिलहाल लागू नहीं किए गए हैं। इसलिए सभी दाखिले पुराने नियमों के अनुसार ही होंगे।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला, मध्यप्रदेश के सभी विभाग और प्रकोष्ठ भंग, नए गठन की तैयारी शुरू
विज्ञापन


समय सीमा का रखें विशेष ध्यान
चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने अभ्यर्थियों से नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर अपडेट देखते रहने और हर चरण की समय-सीमा का पालन करने की अपील की है। किसी भी निर्धारित तिथि से चूकने पर अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया से बाहर हो सकते हैं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें