फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: कांग्रेस के थीम सॉन्ग पर बोले नरोत्तम मिश्रा, दिग्विजय सिंह बदला लेने इसे पाकिस्तान से चुरा लाए

Mon, 18 Sep 2023 11:48 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना थीम सॉन्ग लॉन्च किया था। इसको आज भाजपा ने चोरी का सॉन्ग बताकर कांग्रेस को चिंता में ला दिया है। भाजपा का कहना है कि ये सॉन्ग पाकिस्तान से चुराया गया है। 
विज्ञापन
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के थीम सॉन्ग "चलो चलो" पर चोरी का आरोप लगा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि कांग्रेस ने अपना यह थीम सॉन्ग पाकिस्तान से चुराया है। चचा दिग्विजय सिंह इसे पाकिस्तान से चुरा लाए हैं। मिश्रा ने कहा कि एक व्यक्ति का चेहरा पोस्टर में नहीं लगाओ तो वह इस तरह से बदला ले सकता है। पाकिस्तान में इमरान खान ने अपनी पार्टी के लिए ऐसा ही एक गीत जारी किया था। अब कांग्रेस ने इसे अपना बना लिया है। इतना ही नहीं मिश्रा ने मीडिया के सामने दोनों गीतों को दिखाया भी। उन्होंने आगे कहा कि कमलनाथ के चलो चलो में 28 विधायक विधायक पार्टी से टूटकर चले गए थे। कमलनाथ के चलो चलो में कांग्रेस की सरकार चली गई थी। अब इन्होंने जनता के लिए चलो चलो सॉन्ग जारी किया है।
विज्ञापन


मलाई खा रहे दो भाई 
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपनी जन आक्रोश यात्रा में महिला और दलित नेताओं को साथ नहीं रखा है। कांग्रेस को लाडली बहनों से क्या दिक्कत है बताए। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को लेकर मिश्रा ने कहा कि ये दोनों भाई मिलकर मलाई खा रहे हैं और गोविंद सिंह,अरुण यादव, सुरेश पचौरी को काम पर लगा दिया है। 



प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया था जारी
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एक दिन पहले ही प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने इस नये थीम सॉन्ग को जारी किया था। दिग्विजय सिंह का फोटो न होने के चलते प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगा बैकड्रॉप भी चर्चा का विषय रहा था। कांग्रेस का मानना था कि विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए इस थीम सॉन्ग का जबरदस्त असर होगा, लेकिन आप भाजपा की ओर से इस पर चोरी का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


उम्मीद भी क्या कर सकते हैं
कांग्रेस के थीम सॉन्ग के पाकिस्तान के इमरान खान की पार्टी सॉन्ग से मिलते-जुलते होने के बाद भाजपा अब कांग्रेस पर हमलावर हो गई है। भाजपा के मीडिया प्रभारी ने भी कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सॉन्ग का वीडियो जारी करते हुए ट्वीट किया कि जो आतंकवादियों को "जी" लगाते हो, तारीफ के कसीदे पढ़ते हो, जिनका जिन्ना प्रेम छलकता हो, उनसे और उम्मीद भी क्या ही की जा सकती है.? 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें