फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई में छिपाकर रखा था नशा: भोपाल में सीएजी ऑडिट ऑफिसर के घर से एमडी ड्रग्स और गांजा बरामद, पत्नी गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2026 09:42 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के कटारा हिल्स स्थित प्राइड सिटी में सीएजी ऑडिट ऑफिसर के घर की रसोई से 3.7 ग्राम एमडी ड्रग्स और 1.205 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उनकी पत्नी को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क और परिवार की भूमिका की जांच शुरू की।

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र की प्राइड सिटी कॉलोनी से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने सीएजी के एक ऑडिट ऑफिसर के घर पर छापेमारी कर रसोई से एमडी ड्रग्स और गांजा बरामद किया है। मामले में ऑडिट ऑफिसर की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पुलिस घर के अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

विज्ञापन


गुप्त सूचना पर पुलिस की दबिश
कटारा हिल्स पुलिस को शनिवार रात सूचना मिली थी कि प्राइड सिटी स्थित मकान नंबर एफ-39 में अवैध नशीले पदार्थ रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी और तलाशी ली। तलाशी के दौरान रसोई में छिपाकर रखा 3.7 ग्राम क्रिस्टलनुमा एमडी ड्रग्स और करीब 1.205 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, जब्त मादक पदार्थों की कीमत करीब 60 हजार रुपये आंकी गई है।

पढ़ें: बालाघाट में 30 आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले राहुल गांधी, कड़ी कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन


पत्नी गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू
कटारा हिल्स थाना प्रभारी सुनील दुबे ने बताया कि मामले में सीएजी ऑडिट ऑफिसर अमित बिसेन की पत्नी सोनम राहंगडाले बिसेन को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से घर में रखा गया था। पुलिस आरोपी के संपर्कों और अन्य संभावित कड़ियों की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन


ऑडिट ऑफिसर समेत घर के अन्य लोगों की भूमिका की जांच
मिसरोद सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश कश्यप के अनुसार, मामले में घर में रहने वाले सभी लोगों की भूमिका और उन्हें नशीले पदार्थों की जानकारी थी या नहीं, इसकी जांच की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें