फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाना बना हैवान: छह साल की नाती को समोसे का लालच देकर किया दुष्कर्म, भोपाल में हैरान करने वाली घटना

Sat, 10 Apr 2021 09:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

  • दरिंदगी की इस घटना में एक दूर का रिश्तेदार भी शामिल
  • कोलार थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
symbolic image - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर आई है। छह साल की मासूम के साथ उसके नाना ने ही दुष्कर्म कर डाला। बच्ची को समोसा खिलाने को लालच देकर नाना ने यह शर्मनाक कृत्य किया। बच्ची को जब दर्द होने लगा तो उसने मां को बताया और फिर पूरे मामले का पता चला। 

विज्ञापन


यह घटना भोपाल के कोलार क्षेत्र में आठ दिन पहले हुई। दुष्कर्म के बाद नाना ने बच्ची को धमकाया था कि वह इस बारे में किसी को न बताए। इस दरिंदगी में बच्ची के नाना के साथ ही दूर का रिश्तेदार भी शामिल था। 

मां को हुई थी शंका
पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां को उसकी हालत देखकर कुछ शंका हुई थी, लेकिन डर के मारे उसने पहले कुछ दिन तक मां को नहीं बताया। मां महसूस होने लगा था कि बच्ची कुछ छिपा रही है। उधर, बच्ची का दर्द असह्य होता गया। जब उससे रहा नहीं गया तो उसने मां को बताया। इस पर मां ने उसे पुचकारते हुए सब बातें पूछीं। इस पर बच्ची ने नाना व एक अन्य द्वारा उसके साथ की गई दरिंदगी की पूरी कहानी बयां कर दी। 
विज्ञापन


मां को बताई ये बातें
पुलिस के अनुसार पीड़ित बच्ची ने मां को बताया कि आठ दिन पहले एक नजदीकी रिश्तेदार उसे समोसा खिलाने का लालच देकर पास के एक कमरे में ले गया। वहां बच्चों का नाना पहले से मौजूद था। उसके बाद दोनों ने बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे 20 रुपये और समोसा दिया। 

दोनों आरोपी शराब के आदी
दोनों आरोपी शराब के आदी हैं और मजदूरी करते हैं। आरोपी नाना 50 साल का और नजदीकी रिश्तेदार 38 साल का है। पीड़िता के माता-पिता भी मजदूरी करते हैं। घटना के वक्त बच्ची के माता-पिता काम पर गए थे। गुरुवार को परिजनों ने कोलार पुलिस थाने जाकर मामले में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी नाना व एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें