फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Exam: 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, सात लाख विद्यार्थी हुए शामिल…27 फरवरी से 10वीं का एग्जाम

Tue, 25 Feb 2025 02:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Board Exam: इस बार परीक्षा केंद्रों पर 'ईमानदारी की पेटी' नामक अनोखी पहल की गई है। मंडल द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर लोहे की एक पेटी रखी जाएगी, जिसमें छात्र अपनी स्वेच्छा से किसी भी प्रकार की नकल सामग्री, जैसे गाइड, चिट आदि डाल सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा मंगलवार 25 फरवरी से शुरू हो गई है। स्टूडेंट्स का आज पहला पेपर हिंदी का रहा। परीक्षा सुबह 9 बजे से 12 बजे की शिफ्ट में आयोजित हुई। वहीं, 10वीं बोर्ड परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होगी। इसका भी पहला पेपर हिंदी का रहेगा। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

सख्त नियमों के बीच होगी परीक्षा

विज्ञापन

बता दें कि इस साल कक्षा 10वीं में 9.53 लाख और कक्षा 12वीं में 7.06 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए प्रदेशभर में 3,887 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और नकल पर रोक लगाने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

उत्तर पुस्तिका में छेड़छाड़ पर होगी सख्त कार्रवाई
बोर्ड ने परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं। यदि किसी छात्र की उत्तर पुस्तिका की सिलाई उखड़ी पाई जाती है, तो इसे नकल की श्रेणी में रखा जाएगा और संबंधित छात्र पर कार्रवाई की जाएगी।

विद्यार्थियों से अपील

विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा में अनुशासन और ईमानदारी बनाए रखें। बोर्ड परीक्षा का उद्देश्य न केवल अकादमिक मूल्यांकन करना है, बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य के लिए तैयार करना भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें