फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: पृथ्वीपुर का तापमान 47.5 डिग्री पहुंचा, भोपाल समेत कई जिलों में हुई बारिश

Sat, 01 Jun 2024 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Weather Update: राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को आंधी-तूफान से साथ बारिश हुई। वहीं, पृथ्वीपुर 47.5 डिग्री तापमान के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में शनिवार को नौतपा के आठवें दिन मौसम का मिजाज अलग ही देखने को मिला। जहां प्रदेश के 10 जिलों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। वहीं, खजुराहो, खंडवा, शिवपुरी के साथ कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली।

विज्ञापन


राजधानी भोपाल में भी तापमान में गिरावट आई है। दिन में बादल छाए रहे, शाम को बारिश भी हुई। शनिवार को पृथ्वीपुर सबसे गर्म रहा। यहां 47.5 तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ प्रदेश के 10 शहरों का तापमान 45 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। 

प्रदेश के 45 डिग्री से ज्यादा तापमान वाले दस शहर

  • पृथ्वीपुर- 47.5

  • छतरपुर- 46.3

  • सिंगरौली- 46.2

  • सतना- 46.1

  • ग्वलियार- 45.6

  • सीधी- 45.6

  • खजुराहो- 45.4

  • रीवा- 45.2

  • शहडोल- 45.1

  • नवगांव- 45.0

प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान

  • जबलपुर- 44.0

  • भोपाल- 42.5

  • इंदौर- 40.6

  • उज्जैन- 40.5

अगले 24 घंटे में ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

विज्ञापन

आईएमडी भोपाल द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम मुरैना, दक्षिण भोपाल, बैरागढ़-आंध्र प्रदेश में मध्यम गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। (हवा की गति 50 किमी प्रति घंटा तक) तथा श्योपुर कला, ग्वालियर, छतरपुर, दतिया, पन्ना, टीआर और दक्षिण सीहोर में रात के समय बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हवा की गति 40 किमी प्रति घंटा तक रहेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें