फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: एमपी के कई जिलों में हुई हल्की बारिश, तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का दौर, तापमान में आई गिरावट

Fri, 31 Oct 2025 09:06 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उत्तरी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, एक डिप्रेशन और एक अन्य सिस्टम सक्रिय है, जिससे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। शुक्रवार को बारिश और ठंड दोनों का असर रहा। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं, धार, गुना, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, मंडला सागर, सीधी, उमरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। तीन सक्रिय सिस्टमों के असर से मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को बारिश और ठंड दोनों का असर रहा। भोपाल में शाम को बूंदाबांदी हुई। वहीं, धार, गुना, इंदौर, उज्जैन, खजुराहो, मंडला सागर, सीधी, उमरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन



तापमान में गिरावट
दिन के तापमान में रिकॉर्ड गिरावट देखने को मिल रही है। कई शहर ऐसे हैं, जहां दिन का तापमान 23 डिग्री से नीचे है। भोपाल में दिन का तापमान 24 डिग्री, इंदौर में 23.8 डिग्री, उज्जैन में 22.5 डिग्री, ग्वालियर में 25.2 डिग्री और जबलपुर में 24.5 डिग्री रहा। गुना में 22.6 डिग्री, धार में 23.1 डिग्री, रतलाम में 23.2 डिग्री, टीकमगढ़ में 23.3 डिग्री, नौगांव में 23.5 डिग्री, सागर में 23.7 डिग्री, रीवा-दतिया में 23.8 डिग्री, सतना में 23.9 डिग्री, उमरिया में 24.1 डिग्री, पचमढ़ी में 24.2 डिग्री, खजुराहो में 24.4 डिग्री, दमोह-जबलपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



यह भी पढ़ें-प्रदेश में बारिश का दौर जारी, दतिया में डेढ़ इंच तक बारिश, भोपाल में रिमझिम,अगले तीन दिन रहेगा असर
विज्ञापन



इस बार सर्दी रहेगी लंबी और तीखी
मौसम विभाग का अनुमान है कि नवंबर से सर्दी का प्रकोप शुरू होकर जनवरी तक चरम पर रहेगा। इस बार फरवरी तक ठंड का असर बना रह सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि 2010 के बाद यह सबसे ठंडी सर्दी हो सकती है। साथ ही सामान्य से अधिक बारिश की भी संभावना जताई गई है, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ और ‘ला नीना’ परिस्थितियां सक्रिय होंगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-डिप्टी CM ने जेपी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण,व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

मानसून विदा, लेकिन बारिश जारी
प्रदेश से मानसून आधिकारिक तौर पर 13 अक्टूबर को विदा हो चुका है। इस साल मानसून लगभग चार महीने सक्रिय रहा। 16 जून को प्रवेश और 13 अक्टूबर को विदाई हुई। बावजूद इसके, अक्टूबर के आख़िरी सप्ताह में भी कई हिस्सों में बरसात जारी रही। इस बार मानसून ने ‘हैप्पी एंडिंग’ की। भोपाल और ग्वालियर समेत 30 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश गुना जिले में 65.7 इंच रही। श्योपुर में 216% बारिश दर्ज की गई, जबकि शाजापुर में सबसे कम 28.9 इंच (81%) वर्षा हुई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें