फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: एमपी में आग उगल रहा मौसम, 46 डिग्री पार पहुंचा पारा, भोपाल-इंदौर समेत कई शहर लू की चपेट में

Tue, 19 May 2026 07:12 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया है। खजुराहो में 46.8 डिग्री के साथ प्रदेश का सबसे ज्यादा तापमान दर्ज हुआ, जबकि कई शहर 45 डिग्री के पार पहुंच गए। भोपाल, इंदौर और ग्वालियर समेत बड़े शहरों में भी लू जैसे हालात बने हुए हैं और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गर्मी अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मई शुरू होते ही प्रदेश भीषण हीटवेव की चपेट में आ गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट में कई शहरों का तापमान 45 डिग्री के पार दर्ज किया गया, जबकि खजुराहो प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा। लगातार बढ़ती तपिश और गर्म हवाओं ने दिन के साथ रातों का सुकून भी छीन लिया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 3 से 4 दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ सकता है। ऐसे में कई जिलों में लू का असर और तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन



खजुराहो सबसे गर्म, नौगांव भी 46 डिग्री पर पहुंचा
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक खजुराहो में सबसे अधिक 46.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं नौगांव में 46 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ।इसके अलावा राजगढ़ में 45.5 डिग्री, रतलाम में 45.4 डिग्री, दतिया में 45.3 डिग्री, खंडवा में 45.1 डिग्री और श्योपुर में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है। दोपहर के समय बाजार और सड़कें लगभग सूनी नजर आईं।

भोपाल-इंदौर में भी हाल बेहाल
राजधानी भोपाल में तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं इंदौर में 44.3 डिग्री, उज्जैन में 44 डिग्री और ग्वालियर में 43.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। दोपहर में गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया। बाजारों में भीड़ कम रही और लोग सिर ढंककर व पानी की बोतल साथ लेकर निकलते दिखाई दिए।
विज्ञापन


आज भी भीषण गर्मी का असर जारी
मौसम विभाग ने मंगलवार को भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में अत्यधिक गर्म हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे ऊपर पहुंचने की संभावना जताई गई है। वहीं भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, धार, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, देवास, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, पन्ना, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर और मुरैना में भी हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में भी गर्मी दिखाएगी तेवर
मौसम विभाग ने जबलपुर, झाबुआ, आलीराजपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में लू की औपचारिक चेतावनी जारी नहीं की है, लेकिन यहां भी तेज धूप और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

यह भी पढ़ें-भर्ती परीक्षाओं की फीस से बढ़ी युवाओं की मुश्किलें, OTF की मांग पर सड़कों पर उतरेगी युवा कांग्रेस

रातें भी होने लगीं गर्म, कूलर-पंखे बेअसर
गर्मी का असर अब रात में भी साफ दिखाई दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 28 से 29 डिग्री के करीब पहुंच गया है। सागर और इंदौर में रात का तापमान करीब 29 डिग्री दर्ज किया गया। गर्म रातों के कारण लोगों को नींद में परेशानी हो रही है। कई इलाकों में कूलर और पंखे भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एसआई भर्ती के दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, 1639 अभ्यर्थी अगले दौर में पहुंचे

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्रदेश में फिलहाल पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाओं का असर बना हुआ है। आसमान साफ रहने और नमी कम होने से तापमान लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने, ज्यादा पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि लगातार गर्मी में रहने से डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक और कमजोरी की शिकायतें तेजी से बढ़ सकती हैं।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें