फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: MP में आग उगल रहा सूरज, 15 शहरों में 43°C पार, कई जिलों में लू का अलर्ट, बाजारों में सन्नाटा

Sun, 17 May 2026 07:37 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि खंडवा सबसे गर्म शहर रहा। मौसम विभाग ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण भोपाल में बाजार सूने रहे।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदला है कि लोग बारिश और ठंडी हवाओं को भूलकर अब भीषण गर्मी और लू से जूझ रहे हैं। मई के पहले पखवाड़े में जहां प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला, वहीं अब सूरज आग बरसा रहा है। शनिवार को प्रदेश के 15 शहरों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। खंडवा और नौगांव सबसे गर्म शहर रहे, जहां पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान नजर आईं और लोग छांव तलाशते दिखे। राजधानी भोपाल में रविवार को तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय न्यू मार्केट, बिट्टन मार्केट और पुराने शहर के बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन


खंडवा, खरगोन और रतलाम में सबसे ज्यादा खतरा
मौसम विभाग ने रविवार को खंडवा, खरगोन और रतलाम में तीव्र लू का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन इलाकों में तापमान 44 डिग्री के पार जा सकता है। इसके अलावा इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, बड़वानी, अलीराजपुर और बुरहानपुर समेत कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों की मुश्किलें बढ़ाएंगी।

भोपाल-जबलपुर समेत कई शहरों में हीट वेव का असर
भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और शहडोल समेत कई जिलों में तेज गर्मी और लू का असर बना रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों ने साफ कहा है कि अगले तीन दिन प्रदेश के लिए बेहद गर्म रहने वाले हैं।
विज्ञापन


13 दिन बारिश के बाद अचानक बढ़ी गर्मी
मई महीने की शुरुआत में प्रदेश में लगातार मौसम बदला हुआ था। 30 अप्रैल से 15 मई के बीच 13 दिन तक कहीं न कहीं आंधी, बारिश या ओलावृष्टि हुई। वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से मौसम ठंडा बना रहा, लेकिन अब सिस्टम कमजोर पड़ते ही गर्मी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें-फिर सड़कों पर उतरे अभ्यर्थी, DPI में किया प्रदर्शन, युवती की बिगड़ी तबीयत
विज्ञापन



दोपहर 12 से 3 बजे तक सबसे ज्यादा असर
मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच खास सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान लू का असर सबसे ज्यादा रहेगा। जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की गई है। प्रदेश में अगले तीन दिन तक राहत के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल बारिश का कोई सिस्टम सक्रिय नहीं है, ऐसे में गर्मी का प्रकोप और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें-पेट्रोल-डीजल की महंगाई पर महिला कांग्रेस का धक्का मार्च, सड़क पर वाहन धकेलकर जताया विरोध; की ये मांग

मौसम विभाग की एडवाइजरी
- दिनभर पर्याप्त पानी पीते रहें
- ज्यादा देर तक धूप में न रहें
- हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें
- बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें
- बाहर निकलते समय सिर और चेहरे को ढंककर रखें



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें