फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather Today: प्रदेश के कई जिलों में छाए बादल हुई हल्की बारिश, अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

Sat, 26 Apr 2025 09:44 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather Today: मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच शनिवार को कुछ जिलों में बारिश हुई। नर्मदापुरम, खंडवा और पांढुर्णा में मौसम बदला। यहां कुछ देर के लिए पानी गिरा।  भोपाल, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में भी हल्की बारिश हुई।
 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में अचानक से बदलाव देखने को मिल रहा है।अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मध्यप्रदेश में तेज गर्मी के बीच शनिवार को कुछ जिलों में बारिश हुई। नर्मदापुरम, खंडवा और पांढुर्णा में मौसम बदला। यहां कुछ देर के लिए पानी गिरा। इससे पहले रात में भोपाल, हरदा, देवास, सीहोर, रायसेन और नर्मदापुरम में हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार को जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। शेष क्षेत्रों में कहीं-कहीं बादल बने रहेंगे।
विज्ञापन



प्रदेश के कई शहरों में  लुढ़का पारा
बारिश की वजह से कई शहरों में पारा लुढ़क गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमरिया में 37.1 डिग्री, जबलपुर-सीधी में 37.8 डिग्री, नर्मदापुरम-सिवनी में 38.2 डिग्री, इंदौर-सागर में 39.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह भी पढ़ें-निजी स्कूलों में 5 मई से होंगे आरटीई से एडमिशन, टाइमटेबल घोषित, 7 मई से 21 मई तक होंगे आवेदन
विज्ञापन

कई जिलों में गर्मी ने लोगों को किया परेशान 

शनिवार को कई शहरों में गर्मी के तेवर भी देखने को मिले। ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में पारा 43 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार, खजुराहो सबसे गर्म रहा। यहां तापमान 43.8 डिग्री रहा। ग्वालियर में 43.6 डिग्री और नौगांव में 43 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, उज्जैन, गुना, शिवपुरी, खरगोन, रतलाम, टीकमगढ़, खंडवा, नरसिंहपुर, बैतूल, शाजापुर, मंडला, रीवा, धार, मलाजखंड, रायसेन, सतना और दमोह में पारा 42.4 डिग्री से 40 डिग्री के बीच रहा।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज 15 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट, कल से 2 दिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना
ऐसा रहेगा अप्रैल का आखिरी सप्ताह
 उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक, यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री, जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।
विज्ञापन



अगले तीन दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम

27 अप्रैल : नीमच, मंदसौर और रतलाम में लू चल सकती है। भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में बारिश हो सकती है।

28 अप्रैल : सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में हल्की बारिश हो सकती है। श्योपुर, नीमच, मंदसौर, रतलाम और झाबुआ में लू चल सकती है।

29 अप्रैल : शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश के बाकी हिस्से में गर्मी का असर तेज रहेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें