मध्य प्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने से लगातार बारिश आंधी का दौर चल रहा है। जिस वजह से तापमान में काफी गिरावट आई है। शुक्रवार को मई महीने में लगातार ये 23वां दिन रहा जब मौसम बदला रहा। रतलाम में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई साथ ही ओले भी गिरे। जबकि उमरिया, छिंदवाड़ा और गुना में भी आंधी-बारिश का दौर रहा। रीवा के तापमान में 5.2 डिग्री की गिरावट आई। यहां का अधिकम तापमान 36.6 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में बादल छाए रहे।
अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खजुराहो 41.6
टीकम गढ़ 41.3
शिवपुरी 41.0
ग्वालियर 40.2
उज्जैन 39.6
इन शहरों में मिली राहत
शुक्रवार को प्रदेश में गर्मी से राहत मिली भोपाल में 36 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। सीधी में 32.2 डिग्री, मलाजखंड में 34 डिग्री, बैतूल-सिवनी में 34.2 डिग्री रहा। खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना और शिवपुरी ही ऐसे शहर रहे, जहां पारा 41 डिग्री या इससे अधिक रहा।
यह भी पढे़ं-ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सैन्य शौर्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए
कल इन जिलों में अलर्ट
मौसम विभाग ने कल के लिए भी अलर्ट जारी किया जिसके अनुसार भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया,निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मऊगंज, और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। वहीं, जबलपुर, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
यह भी पढे़ं- मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी, तापमान में 8 डिग्री से ज्यादा की आई गिरावट
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
24 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया,निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मऊगंज, और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। वहीं, जबलपुर, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
25 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मऊगंज, जबलपुर, मैहर कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, नरसिंहपुर और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है। वहीं, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा में आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक रह सकती है।
26 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है।