फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: एमपी में मौसम का डबल अटैक, नर्मदापुरम में 37.8 डिग्री की तपिश,कई जिलों में आंधी-बारिश का असर

Tue, 07 Apr 2026 07:32 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में मौसम का मिक्स ट्रेंड जारी है। मंगलवार को कई संभागों में हल्की बारिश के साथ तापमान में गिरावट आई, जबकि कुछ जिलों में तेज गर्मी बनी रही। आने वाले दिनों में भी आंधी-बारिश और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने के संकेत हैं।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। एक ही दिन में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) भोपाल के ताजा आंकड़ों के मुताबिक तापमान, नमी और हवाओं में बड़ा उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है।प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान नर्मदापुरम में 37.8°C दर्ज किया गया। इसके बाद खजुराहो 37°C और नरसिंहपुर 36.8°C रहा। वहीं सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 14.2°C रिकॉर्ड किया गया। इस तरह एक ही दिन में करीब 23 डिग्री का अंतर देखने को मिला।
विज्ञापन


भोपाल-इंदौर समेत कई शहरों में राहत
राजधानी भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम संभाग के कई जिलों में तापमान सामान्य से 1.8 से 2.3 डिग्री कम दर्ज किया गया। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग के जिलों में भी तापमान सामान्य से नीचे रहा, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मंगलवार को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदला रहा। भोपाल, जबलपुर और शहडोल संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई।खास तौर पर मंडला, बालाघाट और शहडोल में बारिश के बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आई, जिससे वहां मौसम ठंडा हो गया।

नमी और हवाओं ने बदला मिजाज
सुबह के समय कई जिलों में नमी ज्यादा रही, जिससे उमस महसूस हुई। दिन में तेज धूप के बाद शाम को ठंडी हवाओं ने मौसम को बदल दिया, जिससे लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में  गरज-चमक के साथ बारिशऔर 40 से 50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। जबकि कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना है। यह असर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में ज्यादा देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेे-प्रदेश में रोज 2.20 लाख सिलिंडर वितरण, कंपनियों ने किया अफवाहों से सावधान


दो दिन और रहेगा असर
8 और 9 अप्रैल को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में इस सिस्टम का असर जारी रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अप्रैल को उत्तर-पश्चिमी हिस्से में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेे-भोपाल के सरकारी अस्पतालों में कैंसर का इलाज अधूरा, करोड़ों खर्च के बाद भी मरीज बेहाल


पहले भी दिखा असर
इससे पहले 4 से 6 अप्रैल के बीच प्रदेश में ओलावृष्टि और तेज आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला था। कई जिलों में मौसम ने जोरदार असर दिखाया था। आमतौर पर अप्रैल-मई में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन इस बार बार-बार सक्रिय हो रहे सिस्टम के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। फिलहाल प्रदेश में मौसम का मिजाज मिला-जुला बना रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें