फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्यप्रदेश में बढ़ी गर्मी, छतरपुर सबसे ज्यादा तप रहा, आज 20 से ज्यादा जिलों में लू की चेतावन

Sat, 25 Apr 2026 07:34 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी जारी है और 20 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। छतरपुर का खजुराहो और नौगांव सबसे गर्म रहे, जहां पारा 43 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर समेत बड़े शहरों में भी तापमान 41-42 डिग्री के आसपास बना हुआ है। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में गर्मी अब विकराल रूप लेती जा रही है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को झुलसाने लगती है और दोपहर में हालात और ज्यादा कठिन हो जाते हैं। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।मौसम केंद्र, भोपाल के अनुसार शनिवार को प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, उमरिया, मंडला, बालाघाट, मंदसौर, रतलाम, धार, झाबुआ और आलीराजपुर समेत कई इलाके इसकी चपेट में रहेंगे। बाकी जिलों में भी भीषण गर्मी बनी रहेगी।
विज्ञापन


छतरपुर का खजुराहो-नौगांव सबसे ज्यादा तपे
प्रदेश में इस समय छतरपुर जिला सबसे अधिक गर्म दर्ज किया जा रहा है। यहां के खजुराहो और नौगांव में तापमान सबसे ज्यादा रिकॉर्ड हुआ है। शुक्रवार को खजुराहो में पारा 43.9 डिग्री और नौगांव में 43.5 डिग्री तक पहुंच गया इसके अलावा रतलाम में 43.2 डिग्री, सतना और टीकमगढ़ में 42.8 डिग्री, दमोह में 42.6 डिग्री, मंडला और रीवा में 42.5 डिग्री, जबकि धार, सीधी और रायसेन में 42.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

बड़े शहर भी तपे, ग्वालियर सबसे गर्म
प्रदेश के प्रमुख शहरों में भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा। भोपाल में 41.6 डिग्री, इंदौर में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 42 डिग्री और उज्जैन में 41.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-लेंसकार्ट के बाद फिर ड्रेस कोड पर बवाल, फैक्ट्री में तिलक-बिंदी पर रोक,हिंदू संगठनों का प्रदर्शन


महीने के अंत में मौसम बदलने के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल के आखिरी दिनों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 और 28 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-शिक्षकों में नाराजगी, दिल्ली मॉडल लागू करने की मांग, अवकाश में काम के बदले मिले अर्जित छुट्टी

लू से बचाव के लिए जरूरी सावधानी
भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, दोपहर के समय धूप में बाहर निकलने से बचें और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।आने वाले चार दिनों तक प्रदेश में गर्मी का असर बना रहेगा। कई जिलों में लू चलेगी और तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही बना रहने का अनुमान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें