फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर, तापमान में आई गिरावट, मानसून पूरी तरह लौटा

Tue, 14 Oct 2025 07:41 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर दिख रहा है। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में रात का तापमान 15-17 डिग्री तक पहुंच गया है। प्रदेश से मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका है, लेकिन मौसम की मेहरबानी जारी है। दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना बनी रहेगी।
 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश से मानसून ने विदा ले ली है, लेकिन प्रदेश के कुछ हिस्सों में अब भी हल्की बारिश होती रहेगी। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने अक्टूबर की शुरुआत को सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इससे मौसम में ठंडक और नमी दोनों बनी रहेंगी, जो फसलों और आम जनजीवन के लिए फायदेमंद साबित हो सकती हैं।
विज्ञापन




 ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठंडक
हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते मध्यप्रदेश में उत्तरी हवाओं का असर दिख रहा है। भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में रात का तापमान 15-17 डिग्री तक पहुंच गया है, जिससे लोगों को अक्टूबर में ही ठंडी रातों का एहसास हो रहा है। रात के तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है और त्योहारों का मौसम और भी खुशगवार हो गया है। हालांकि मानसून आधिकारिक तौर पर विदा हो चुका है, लेकिन मौसम की मेहरबानी जारी है। दक्षिणी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना मौसम को खुशनुमा बनाए रखेगी।

यह भी पढ़ें-बच्चों में तेजी से बढ़ रही सर्दी-खांसी और बुखार, 25% माता-पिता बगैर डॉक्टर की सलाह दे रहे दवाएं
विज्ञापन
विज्ञापन



 तापमान गिरा, मौसम बना सुकूनदायक

इंदौर: 14.6°C
भोपाल: 15.8°C
उज्जैन: 17.3°C
ग्वालियर: 21.3°C
जबलपुर: 18.5°C


यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- भगवान श्रीराम ने संबंधों को जाति, वर्ग या रूप से नहीं, हृदय की शुद्धता से जोड़ा

 बरसात ने इस बार दिल खोलकर दिया
गुना जिले में इस बार सबसे अधिक 65.6 इंच बारिश हुई, जबकि मंडला और रायसेन में भी 62 इंच से ज्यादा पानी गिरा। इंदौर संभाग ने भी सीजन के अंत में शानदार वापसी की और सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा किया। ग्वालियर-चंबल, सागर और शहडोल संभाग में जोरदार बारिश ने फसलों के लिए अनुकूल माहौल तैयार किया। विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश रबी फसलों के लिए भी फायदेमंद रहेगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें