फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: MP में सर्द हवाओं का असर, 8 शहरों में पारा 10°C से नीचे, 2 दिन बाद फिर बदलेगा प्रदेश का मौसम

Fri, 06 Feb 2026 07:32 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सिस्टम के कमजोर पड़ते ही मध्य प्रदेश में सर्दी फिर तेज हो गई है। उत्तरी हवाओं के चलते दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे 8 शहरों में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। 30 से अधिक जिलों में हलका से घना कोहरा छाया रहा, जिससे रेल यातायात भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सिस्टम का असर खत्म होते ही मध्य प्रदेश में सर्दी ने दोबारा जोर पकड़ लिया है। उत्तरी हवाओं के तेज होने से दिन में ठिठुरन बढ़ गई है, वहीं रात का तापमान कई इलाकों में 10 डिग्री से नीचे चला गया। ओले-बारिश से मिली राहत के बाद अब ठंड और कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।मौसम विभाग के मुताबिक, बीते एक हफ्ते से सक्रिय सिस्टम के कमजोर पड़ते ही गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार-गुरुवार की रात ग्वालियर समेत 8 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा, जबकि 30 से ज्यादा जिलों में हलके से घने कोहरे ने सुबह की रफ्तार थाम दी।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज
प्रदेश में सबसे ठंडा राजगढ़ रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया। रीवा में 7.2, खजुराहो में 8.2, दतिया में 8.4, दमोह और सतना में 9.6 डिग्री तथा पचमढ़ी में 9.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल और उज्जैन में 13 डिग्री, इंदौर में 13.2 और जबलपुर में 13.5 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि ग्वालियर में पारा 9 डिग्री तक लुढ़क गया।
सुबह-सुबह कोहरे की चादर
शुक्रवार सुबह ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा और उज्जैन संभाग के जिलों में हलका से मध्यम कोहरा छाया रहा। कोहरे का असर परिवहन पर भी दिखा। दिल्ली से आने-जाने वाली कई ट्रेनों की टाइमिंग प्रभावित हुई है। मालवा, सचखंड और शताब्दी जैसी ट्रेनों के यात्री देरी से परेशान नजर आए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में धुंध ने थामी रफ्तार, 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा, 10 से बारिश के संकेत
विज्ञापन



अगले दो दिन का मिजाज
7 फरवरी: हलका कोहरा, बारिश का अलर्ट नहीं, ठंड बनी रहेगी।
8 फरवरी: कई जिलों में हलका से मध्यम कोहरा, फिलहाल बारिश नहीं।

यह भी पढ़ें-MP कांग्रेस की नई रणनीति, टैलेंट हंट से चुने जाएंगे MP के प्रवक्ता, 11 सदस्यीय समिति गठित


फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग का कहना है कि 8 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होगा। इसका असर मध्य प्रदेश में भी दिखेगा और 10 फरवरी से मावठा गिरने की संभावना है। यानी ठंड के साथ बारिश का दौर एक बार फिर लौट सकता है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें