फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Today: स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव, एमपी में दो दिन बारिश का अलर्ट, फिर लौटेगा ठंड का दौर

Sun, 25 Jan 2026 07:43 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में 27-28 जनवरी को आधे से ज्यादा जिलों में बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है। स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से बादल, कोहरा और ठंडी हवाएं चलेंगी। अगले दो दिन तेज ठंड नहीं होगी, लेकिन जनवरी के आखिर में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी लौटने के आसार हैं।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मौसम एक बार फिर बड़ा करवट लेने जा रहा है। प्रदेश के करीब आधे हिस्से में 27 और 28 जनवरी को बारिश और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 26 जनवरी से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने वाला स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस अब एमपी में असर दिखाएगा। इसका सबसे पहला असर ग्वालियर-चंबल संभाग में दिख रहा है, जहां बादल, हल्की बारिश और घना कोहरा बना हुआ है।
विज्ञापन


कई जिलों में बदला मौसम
मौासम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन सक्रिय हैं। इसके साथ ही लो प्रेशर एरिया और ट्रफ लाइन की एक्टिविटी ने मौसम को और अस्थिर बना दिया है। यही वजह है कि बीते 24 घंटे में ग्वालियर-चंबल के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। शनिवार को छतरपुर, रतलाम समेत 10 से ज्यादा जिलों में तेज हवाओं ने ठंड का असर बढ़ा दिया। राजधानी भोपाल में भी दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। हालांकि मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले दो दिन तक तेज शीतलहर नहीं चलेगी, लेकिन जनवरी के आखिरी दिनों में ठंड एक बार फिर तीखा वार करेगी।


इन जिलों में बरसेंगे बादल
27 जनवरी को भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम में बारिश के आसार हैं। 28 जनवरी को जबलपुर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, शहडोल, उमरिया, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, विदिशा और रायसेन में मौसम बिगड़ सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-गोमांस सप्लाई नेटवर्क में सरकारी कनेक्शन, नगर निगम इंजीनियर से एसआईटी की पूछताछ, बड़ी चेन उजागर


अगले दो दिन ऐसा रहेगा प्रदेश का मौसम
अगले दो दिन तेज ठंड नहीं होगी, लेकिन सुबह के वक्त हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी रहेगी। शनिवार को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, आगर-मालवा, राजगढ़, विदिशा, सागर, शाजापुर, सीहोर, रायसेन और निवाड़ी समेत 22 जिलों में कोहरा छाया रहा। दतिया में सबसे घना कोहरा दर्ज किया गया, जबकि भोपाल और नौगांव में विजिबिलिटी काफी कम रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्यप्रदेश में ठंड का ग्राफ नीचे, बादलों की एंट्री, 26 के बाद फिर बदलेगा मिजाज

प्रदेश में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री
प्रदेश का सबसे ठंडा शहर मंदसौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजगढ़ 7.4 डिग्री और नीमच का मरुखेड़ा 7.9 डिग्री के साथ पीछे रहा। भोपाल में न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री और इंदौर में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को दिन के तापमान में भी तेज गिरावट देखी गई। दतिया में अधिकतम तापमान 18.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो एक ही दिन में करीब 9 डिग्री की गिरावट है। गुना, टीकमगढ़, श्योपुर और ग्वालियर-चंबल के अन्य जिलों में भी दिनभर सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें