फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी शुरू, कल से दो-तीन डिग्री तक बढ़ाने की उम्मीद, जानने कैसा रहेगा मौसम

Wed, 26 Feb 2025 08:27 AM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp weather: मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है। एक बार फिर से तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से दो-तीन डिग्री तक पारा चढ़ सकता है।
 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। जहां अभी तक प्रदेश में हल्की ठंड महसूस हो रही थी वहीं तापमान में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि कल से दो-तीन डिग्री तक तापमान बढ़ सकता है।हालांकि अभी जबलपुर समेत मध्यप्रदेश के 11 शहरों में रात का तापमान 12 डिग्री से नीचे दर्ज किया जा रहा है। इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी, खजुराहो और मंडला भी ठंडे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार से तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। 
विज्ञापन



10 डिग्री से नीचे रहा फरवरी का पारा 
गौरतलब है कि पिछले चार दिन से प्रदेश में हल्की ठंड पड़ रही है। कुछ शहर तो ऐसे हैं, जहां पारा 10 डिग्री से भी कम है। सोमवार-मंगलवार की रात में शाजापुर के गिरवर में 8.8 डिग्री, अशोकनगर के आंवरी में 9.5 डिग्री और शहडोल के कल्याणपुर में पारा 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल, जबलपुर, राजगढ़, उमरिया खजुराहो, मंडला में भी पारा कम रहा। जबकि मंगलवार को दिन में मिला-जुला असर देखने को मिला। धूप तो खिली लेकिन ज्यादा चूभने वाली नहीं थी। हालांकि, पारा बढ़ा हुआ रहा। भोपाल समेत कई शहरों में तापमान 31 डिग्री या इससे अधिक ही दर्ज किए गए।


वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव
मौसम विभाग के अनुसार अभी वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से ऐसा मौसम है। बुधवार को भी मौसम ऐसा ही बना रहेगा, फिर दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम वैज्ञानिक प्रमेंद्र कुमार रैकवार ने बताया, फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। हालांकि, बारिश होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले 2 दिन ऐसा मौसम

26 फरवरी: दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। कहीं-कहीं बादल छाने का भी अनुमान है।

27 फरवरी: दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जो अगले एक-दो दिन तक रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें