फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: प्रदेश में मानसून की पूरी तरह विदाई के लिए अभी इंतजार, धार और हरदा मे हुई बारिश, कई जिलों बढ़ी उमस

Thu, 10 Oct 2024 07:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में गुरुवार को जहां राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया वहीं धार, हरदा और बड़वानी समेत कुछ जगहों पर बारिश हुई है। आगे एक दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 
 
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के 34 जिलों में मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन अभी पूरे  प्रदेश में विदा होने में दो-तीन दिन का समय और लग सकता है। गुरुवार को जहां राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में तेज धूप और उमस ने लोगों को परेशान किया वहीं धार, हरदा और बड़वानी समेत कुछ जगहों पर बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को दो सिस्टम की एक्टिविटी से कई जिलों में बारिश गरज-चमक वाला मौसम रहा। आगे एक दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। 
विज्ञापन



जाने क्यों हो रही प्रदेश में बारिश 
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद भी कई जिलों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि श्रीलंका और इसके करीबी क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुेलेशन सिस्टम एक्टिव है। दूसरा सिस्टम लक्ष्यद्वीप के आसपास है। इस वजह से एमपी के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों के जिलों में मौसम फिर से बदल गया है।भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन समेत प्रदेश के 34 जिलों से मानसून विदा हो चुका है। जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग के 21 जिलों से मानसून तीन दिन और 12 अक्टूबर तक बना रहेगा। इंदौर-रायसेन से मानसून जा चुका है, लेकिन यहां भी बुधवार को बारिश हुई।


इस वर्ष मंडला में सबसे ज्यादा बारिश
प्रदेश में इस साल 44.1 इंच बारिश हुई है। बारिश के मामले में जबलपुर संभाग सबसे आगे है। मंडला जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यहां 60.6 इंच से ज्यादा पानी गिर गया। सिवनी में 56.8 इंच पानी गिरा। श्योपुर, निवाड़ी और राजगढ़ में 52 इंच से अधिक बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश वाले टॉप-10 जिलों में भोपाल, सागर, अलीराजपुर, डिंडौरी और छिंदवाड़ा जिले शामिल हैं।
विज्ञापन




20 अक्टूबर के बाद ठंड के आसार
मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद अब ठंड शुरू होने का इंतजार किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 20 अक्टूबर तक प्रदेश में ठंडक बढ़ने का अनुमान है। रात में पारा 20 डिग्री के नीचे पहुंच सकता है। हालांकि, दिन में तापमान 33-34 डिग्री के बीच ही रहेगा। अक्टूबर के आखिरी में दिन के तापमान में भी गिरावट होने लगेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, दशहरे से पहले मानसून लौट जाएगा। ऐसे में अबकी बार दशहरे पर बारिश नहीं होगी। बता दें कि पिछले 2 साल से नवरात्रि और दशहरे पर बारिश हो रही है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें