फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, ठंडी हवाओं से 5 डिग्री तक लुढ़का दिन पारा, एक दिन बाद बढ़ेगी ठंड

Sun, 12 Jan 2025 10:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रविवार को बैतूल, दमोह, रीवा, सतना और उमरिया में बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिरा। जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। वहीं दिन के तापमान में गिरावट हुई। एक-दो दिन में कड़ाके की ठंड पडे़गी।
विज्ञापन
भोपाल का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से पिछले 24 घंटे से प्रदेश का मौसम बदला हुआ है कई जिलों में बारिश भी हुई है। रविवार को बैतूल, दमोह, रीवा, सतना और उमरिया में बारिश हुई। दमोह में सबसे ज्यादा 7 मिमी पानी गिरा। जबकि भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। कुछ जगहों पर सर्द हवा चलने से ठंड का असर देखने को मिला। साथ ही पारे में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



दिन के तापमान में आई गिरावट
बादलों की वजह से जहां रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, वहीं ठंडी हवाओं से दिन के तापमान लुढ़का है। रविवार को राजधानी भोपाल का पारा 5.2 डिग्री की गिरावट के बाद 21.8 डिग्री पर आ गया। यहां सुबह कोहरा छाया रहा। वहीं इंदौर में 5 डिग्री की गिरावट के बाद पारा 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा 20 डिग्री, जबलपुर में 20.5 डिग्री और उज्जैन में 22.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गुना में एक ही दिन में 7.6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। यहां पर अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले दो दिन में प्रदेश के तापमान में आएगी गिरावट  
मध्य प्रदेश मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि  वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह बारिश का अलर्ट है। इस दौरान दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, लेकिन सिस्टम के आगे जाने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा। अगले 2 दिन बाद फिर से पारा लुढ़क जाएगा। पिछले कुछ दिन से बर्फीली हवा चलने से प्रदेश के शहरों में दिन-रात कड़ाके की ठंड पड़ी। पिछली 4 रात से पारा काफी नीचे लुढ़का है। यह दौर शनिवार से थम गया। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फ पिघलने से ठंड का असर बढ़ेगा। वहीं, हवा की रफ्तार भी बढ़ेगी। शनिवार को जेट स्ट्रीम हवा की रफ्तार 240 किमी प्रतिघंटा तक रही।
विज्ञापन



प्रदेश का 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

13 जनवरी इस दिन मौसम खुला रहेगा। कहीं भी बारिश होने का अनुमान नहीं है।
14 जनवरी भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में बादल रहेंगे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें