फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: बारिश का संकट गहराया, 18% पानी की कमी, 43 जिले औसत से पीछे, आज 5 जिलों में तेज वर्षा का अलर्ट

Wed, 05 Aug 2026 07:09 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने से बारिश का घाटा बढ़कर 18% हो गया है। प्रदेश के 55 में से 43 जिले सामान्य से कम बारिश दर्ज कर रहे हैं और अब तक औसत से साढ़े तीन इंच कम पानी बरसा है। लगातार पांच दिन से भारी बारिश नहीं हुई है। हालांकि, नए पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से अगले कुछ दिनों में बारिश बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिर धीमी पड़ गई है। लगातार पांच दिनों से कहीं भी व्यापक और भारी बारिश दर्ज नहीं होने से प्रदेश में वर्षा का घाटा बढ़कर 18 प्रतिशत तक पहुंच गया है। हालात यह हैं कि 55 में से 43 जिले सामान्य बारिश से पीछे चल रहे हैं और पूरे सीजन में अब तक औसत से करीब साढ़े तीन इंच कम पानी बरसा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से सक्रिय मौसम प्रणालियां पर्याप्त मजबूत नहीं रहीं, इसलिए प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश ही हुई। हालांकि, अब उत्तर भारत में सक्रिय दो चक्रवाती परिसंचरण और नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
विज्ञापन


आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
बुधवार को दतिया, भिंड, छतरपुर, पन्ना और सतना में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर, नर्मदापुरम समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

कोटे की आधी बारिश भी नहीं हुई
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में अब तक औसतन 16 इंच (407.2 मिमी) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 19.5 इंच (495.2 मिमी) बारिश हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश सामान्य से करीब 18 प्रतिशत पीछे है और अब तक सामान्य वर्षा का आधा आंकड़ा भी पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-MP की ओटी टेक्नीशियन भर्ती पर बवाल: काउंसलिंग कराई,नियुक्ति पत्र थमाए... फिर 160 अभ्यर्थियों को कर दिया बाहर!


पूर्वी मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा प्रभावित
जबलपुर, शहडोल, रीवा और सागर संभाग में हालात अधिक चिंताजनक हैं। यहां औसतन 22 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है और सभी जिले सामान्य से पीछे हैं। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी 15 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। केवल बड़वानी, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, खंडवा और खरगोन ऐसे जिले हैं, जहां औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-दतिया जीत के बाद कांग्रेस का दिल्ली में मंथन, कई जिलाध्यक्षों पर गिर सकती है गाज

अब नए सिस्टम से उम्मीद
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से अगले कुछ दिनों में मानसून फिर जोर पकड़ सकता है और प्रदेश के कई हिस्सों में अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें