मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने की वजह से लगातार मानसूनी बारिश का दौर जारी है। कई जिलों में लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। शुक्रवार को प्रदेश के पूर्वी हिस्से में भारी बारिश का दौर जारी रहा। सिवनी में 9 घंटे में 6.5 इंच बारिश दर्ज की गई। छतरपुर के खजुराहो में करीब ढाई इंच, उमरिया-नौगांव में 1.8 इंच, सतना में 1.1 इंच, पचमढ़ी-ग्वालियर में आधा इंच बारिश दर्ज की गई। कटनी, शहडोल, सीधी, मैहर, मऊगंज जिले में भी तेज बारिश से घर-दुकानों में पानी भर गया। दतिया, नर्मदापुरम, रतलाम, श्योपुर, दमोह, जबलपुर, रीवा, टीकमगढ़, सीहोर समेत कई जिलों में बारिश का दौर चलता रहा। मौसम विभाग ने रात में आधे से ज्यादा प्रदेश में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। राजधानी भोपाल में शाम के समय बारिश का दौर शुरू हुआ।
अगले 2 दिन में सिस्टम और भी होगा स्ट्रॉन्ग
अगले 2 दिन में सिस्टम और भी स्ट्रॉन्ग होगा, जिससे भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल में भी तेज बारिश का दौर चलेगा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में 3 टर्फ का असर है। वहीं, लो प्रेशर एरिया (कम दबाव का क्षेत्र) की एक्टिविटी भी सामने आई है। इसके चलते बारिश का दौर बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के 20 जिलों में आज अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम
अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
12 जुलाई: जबलपुर, दमोह, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, हरदा, बैतूल, सीहोर, रायसेन, विदिशा, सागर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, दतिया, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, डिंडौरी, उमरिया, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा और मऊगंज। बाकी के जिलों में भी बारिश का यलो अलर्ट है।
13 जुलाई: इंदौर, उज्जैन, रतलाम, धार, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, दतिया, दमोह, सिवनी, बालाघा। बाकी बचे जिलों में भी हल्की बारिश का यलो अलर्ट है।