फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: एमपी में बारिश का दौर जारी, खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच गिरा पानी, औसत से 75% अधिक बारिश दर्ज

Sat, 12 Jul 2025 09:11 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से 12 जुलाई की अवधि के औसत से 75% अधिक बारिश दर्ज की गई है।  शहडोल में बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए हैं। 
विज्ञापन
भोपाल में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव होने से शनिवार को भी बारिश का दौर जारी रहा। खजुराहो में 9 घंटे में 6.3 इंच बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से 12 जुलाई की अवधि के औसत से 75% अधिक बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश औसत से 97% अधिक जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश औसत से 54% अधिक वर्षा दर्ज की गई है। शहडोल के ब्योहारी में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 10 इंच पानी गिर गया। शहडोल में बाणसागर डैम के 7 गेट खोले गए हैं। रीवा में जिस एयरपोर्ट का 10 महीने पहले लोकार्पण हुआ था, उसकी बाउंड्री वाल गिर गई। चित्रकूट में लगातार दो दिनों से हो रही बारिश से मंदाकिनी नदी में रामघाट, भरतघाट सहित सभी प्रमुख घाट जलमग्न हो गए हैं। घरों-दुकानों में भी पानी घुस गया है। लोग नाव से सुरक्षित जगह पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




इन जिलों में हुई बारिश 
शनिवार को छतरपुर जिले में सबसे ज्यादा पानी गिरा। वहीं, भोपाल, गुना, नर्मदापुरम, रायसेन, शिवपुरी, सागर, सतना समेत कई जिलों में बारिश का दौर चलता रहा। खजुराहो में 9 घंटे में ही 6.3 इंच बारिश हो गई। वहीं, नौगांव में 3.4 इंच पानी गिरा। टीकमगढ़ में डेढ़ इंच, दतिया-नरसिंहपुर में पौन इंच, जबलपुर, दमोह-मंडला में आधा इंच बारिश दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज 45 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, प्रदेश में अब तक 16 इंच बारिश दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश से गुजर रही 3 टर्फ
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में 3 टर्फ का असर है। इनमें एक मानसून टर्फ है। इस वजह से अति भारी और भारी बारिश का दौर बना हुआ है। अगले चार से पांच दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

यह भी पढ़ें-आठ साल बाद भोपाल शीर्ष 2 सबसे स्वच्छ शहरों में हो सकता है शामिल,17 जुलाई को होगी घोषणा

मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में 24 घंटे में हुई बरिश के आकड़े
शहर             बारिश इंच में
रीवा               8.0
सीधी              7.5
खजुराहो          5.6
नौगांव             3.9
टीकमगढ़        3.6
सतना             3.2
नरसिंहपुर        3.1
सागर              2.2
उमरिया          2.1
मंडला            1.1

नोट- यह आकड़े शुक्रवार साढ़े आठ बजे से शनिवार साढ़े आठ बजे तक के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें