फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: एमपी में मानसून की रफ्तार थमी, 45 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट, ग्वालियर-चंबल में अब भी गर्मी

Sun, 28 Jun 2026 07:08 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले 3-4 दिनों में इसके आगे बढ़ने के संकेत दिए हैं। रविवार को भोपाल समेत 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में मानसून नहीं पहुंचने से गर्मी बनी हुई है और ग्वालियर में तापमान 40 डिग्री के पार है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआती एंट्री के बाद उसकी रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों में मानसून फिर सक्रिय होकर प्रदेश के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को भोपाल सहित 45 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं ग्वालियर-चंबल अंचल समेत कई इलाकों में मानसून अभी नहीं पहुंचा है, जिससे गर्मी का असर बना हुआ है। ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इन जिलों में आंधी-बारिश की संभावना
भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह और छतरपुर में तेज बारिश के साथ आंधी चल सकती है। वहीं ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी और टीकमगढ़ में हल्की बारिश की संभावना है। दिन में धूप रहने के बाद शाम के समय मौसम बदल सकता है।

ग्वालियर-चंबल में अभी भी गर्मी का असर
प्रदेश के उत्तर और उत्तर-पश्चिम हिस्सों में मानसून की दस्तक नहीं होने से गर्मी बनी हुई है। ग्वालियर-चंबल संभाग में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मानसून आगे बढ़ने के बाद इन इलाकों में भी राहत मिलेगी।


यह भी पढ़ें-खुद बीमार पड़ रहे रेजिडेंट डॉक्टर: 88% बर्नआउट के शिकार, तनाव से बढ़ रहे आत्महत्या के मामले, सर्वे में खुलासा
विज्ञापन


बारिश के आंकड़ों में सुधार, फिर भी सामान्य से 41% कम
पिछले चार दिनों से प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से वर्षा के आंकड़ों में सुधार आया है। 1 जून से अब तक प्रदेश में औसतन 107.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 63.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई है। यह सामान्य से 41 प्रतिशत कम है। 24 जून तक यह कमी करीब 50 प्रतिशत थी, यानी हाल की बारिश से स्थिति में लगभग 9 प्रतिशत सुधार हुआ है। पूर्वी मध्य प्रदेश में अब भी सामान्य से 67 प्रतिशत कम बारिश हुई है, जबकि पश्चिमी हिस्से में यह कमी 16 प्रतिशत रह गई है।

यह भी पढ़ें-कांग्रेस का सरकार पर हमला: पटवारी बोले-10 साल में 85 पेपर लीक, 2 करोड़ से ज्यादा अभ्यर्थियों का भविष्य दांव पर

किन जिलों में कम और कहां ज्यादा बारिश
अब तक अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, निवाड़ी, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, भिंड, दतिया, देवास, धार, गुना, ग्वालियर, हरदा, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, रतलाम, शिवपुरी, उज्जैन और विदिशा में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं भोपाल, अशोकनगर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, श्योपुर, बुरहानपुर, इंदौर, शाजापुर और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां अब तक सामान्य से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें