फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: पूरे मई प्रदेश में हुई बारिश, आज भी 25 जिलों में अलर्ट, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम

Sun, 01 Jun 2025 08:07 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में मई भर बारिश हुई, अब जून में मानसून की संभावना है। 1 से 4 जून तक 25 से अधिक जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी है। इस दौरान तापमान में हल्की वृद्धि और उमस बढ़ेगी। मानसून 7 से 10 जून के बीच प्रदेश में पहुंच सकता है।
विज्ञापन
Weather Forecast 01 June 2025: देखिए क्या है आपके यहां मौसम का हाल | Amar Ujala - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में पूरे मई महीने बारिश हुई, अब जून में मानसून पहुंचने की संभावना है। आज 25 से अधिक जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 4 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। कई शहरों में दिन-रात के पारे में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश में पूरे मई महीने बारिश हुई अब जून में मानसून पहुंचने की संभावना है। आज 25 से अधिक जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अभी टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी है। इस वजह से अगले चार दिन यानी, 4 जून तक आंधी-बारिश का अलर्ट है। कई शहरों में दिन-रात के पारे में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। उमस भी बढ़ जाएगी।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में नौतपा के सातवें दिन भी जारी रही बारिश का दौर, 41 डिग्री पहुंचा पारा
विज्ञापन


7 से 10 जून के बीच पहुंच सकता है मानसून 
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में मानसून 7 से 10 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। यदि पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो मानसून के एंटर होने से पहले प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहता है। सबसे ज्यादा ग्वालियर-चंबल गर्म रहता है, जबकि भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभाग भी जमकर तपते हैं। जून के आखिरी दिनों में ही टेम्प्रेचर से थोड़ी राहत मिलने लगती है। हालांकि, जून में रात का टेम्प्रेचर 8 से 10 डिग्री तक लुढ़क जाता है। अबकी बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है।

पूरे में महीने हुई बारिश, 53 जिले भीगे
पूरे मई महीने में मध्यप्रदेश में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब प्रदेश के किसी न किसी जिले में आंधी-बारिश न हुई हो। एमपी में ऐसा पहली बार हुआ। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर समेत कुल 53 जिले भीग गए। सिर्फ निवाड़ी ही ऐसा जिला रहा, जहां बूंदाबांदी तो हुई, लेकिन दर्ज नहीं हो सकी। दूसरी ओर, मई महीने में बारिश के कई रिकॉर्ड भी टूटे। इंदौर में 139 साल में सबसे ज्यादा 4.6 इंच पानी गिरा। वहीं, उज्जैन में सबसे ज्यादा बारिश का ओवरऑल रिकॉर्ड बना। मई के आखिरी दिन भी उमरिया और बालाघाट जिले में बारिश हुई। इसे मिलाकर इस महीने करीब 2 इंच पानी गिर गया, जो सामान्य बारिश से 7 गुना अधिक है। इस महीने की सामान्य बारिश 7 मिमी है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में बारिश की तैयारियां अभी अधूरी, नहीं बना अभी तक कंट्रोल रूम,मौसम विभाग पहले ही कर चुका है आगाह

प्रदेश में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम

  • 1 जूनः ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, खरगोन, बुरहानपुर और बैतूल में तेज आंधी चलने और बारिश की संभावना है।

  • 2 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर, रायसेन, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया और शिवपुरी में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

  • 3 जून: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड,दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

  • 4 जून: इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा, सतना, कटनी, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सागर, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहापुर, आगर-मालवा, खरगोन, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें