फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp weather: प्रदेश तेज बारिश का दौर जारी, रायसेन में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश दर्ज, अगले चार दिन के लिए अलर्ट

Thu, 24 Jul 2025 09:45 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

गुरुवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलो में तेज बारिश का दौर रहा। रायसेन में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई। सिवनी में 1.6 इंच, पचमढ़ी में डेढ़ इंच, भोपाल में सवा इंच बारिश हुई। वहीं, दतिया, शिवपुरी और सागर में आधा इंच पानी गिरा।
विज्ञापन
भोपाल की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में एक बार फिर से बारिश का स्ट्रांग सिस्टम एक्टिव हो गया है। गुरुवार को प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत कई जिलो में तेज बारिश का दौर रहा। रायसेन में 9 घंटे में 2.3 इंच बारिश दर्ज की गई। सिवनी में 1.6 इंच, पचमढ़ी में डेढ़ इंच, भोपाल में सवा इंच बारिश हुई। वहीं, दतिया, शिवपुरी और सागर में आधा इंच पानी गिरा। बैतूल, दतिया, नर्मदापुरम, उज्जैन, छिंदवाड़ा, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नरसिंहपुर, टीकमगढ़, उमरिया, विदिशा, बालाघाट समेत 20 से अधिक जिलों में बारिश का दौर चलता रहा।
विज्ञापन



स्कूल के कैंपस भरा पानी
राजधानी भोपाल में दिन भार बारिश का दौर जारी रहा। लगातार हो रही बारिश से अरेरा कॉलोनी स्थित शासकीय नवीन उ. मा.विद्यालय के कैंपस में पानी भर गया, जिससे बच्चों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चे इस दौरन मस्ती करते दिखे।
विज्ञापन



24 घंटे के दौरान पचमढ़ी में 3.4 इंच पानी गिरा
मौसम विभाग द्वारा जारी आकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान पचमढ़ी में 3.4 इंच पानी गिर गया। छिंदवाड़ा में 2.6 इंच, गुना में 2.3 इंच, बालाघाट के मलाजखंड में 2.1 इंच, नर्मदापुरम में 1.8 इंच, ग्वालियर में 1.5 इंच, श्योपुर में 1.1 इंच, मंडला में 1 इंच बारिश हुई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, उमरिया, सिवनी, खजुराहो, जबलपुर, नौगांव, सागर, बैतूल, सीधी, रायसेन, दमोह, शिवपुरी में भी बारिश का दौर रहा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-ओल्ड अशोका गार्डन अब रामबाग, हमीदिया का भी बदलेगा नाम, निगम अध्यक्ष बोले- गद्दार था भोपाल का नवाब

चार दिन तक ऐसा ही मौसम
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि प्रदेश में अभी मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। अगले चार दिन तक कहीं अति भारी तो कहीं भारी बारिश हो सकती है। 

यह भी पढ़ें-राजधानी भोपाल में हिंदू संगठनों का बड़ा दावा, हिंदुओं का हो रहा पलायन, बाणगंगा इलाके में किया प्रदर्शन


प्रदेश में औसतन 21.1 इंच बारिश हुई
मध्यप्रदेश में इस मानसूनी सीजन में औसत 21.1 इंच बारिश हो चुकी है जबकि अब तक 14.1 इंच बारिश होनी थी। इस हिसाब से 7.3 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है, जो 53% अधिक है। 3 जिले- निवाड़ी, टीकमगढ़ और श्योपुर में तो कोटा पूरा हो चुका है। इन जिलों में सामान्य से 25% तक ज्यादा पानी गिर चुका है। ग्वालियर समेत 5 जिले भी बेहतर स्थिति में हैं। यहां 80 से 95% तक बारिश हो चुकी है। दूसरी ओर, इंदौर और उज्जैन संभाग सबसे पीछे है। इंदौर, उज्जैन, शाजापुर, बुरहानपुर और आगर-मालवा में 10 इंच से भी कम पानी गिरा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें