फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp Weather: कल ग्वालियर-चंबल में छाएंगे बादल, प्रदेश का 32 डिग्री पार पहुंचा दिन का पारा,रात में ठंड का असर

Sun, 02 Feb 2025 08:15 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Mp Weather: वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से कल से ग्वालियर चंबल क्षेत्र में बदल छाने और हल्की बारिश का अनुमान है। वहीं प्रदेश में दिन का तापमान 32 डिग्री से पार पहुंच गया है। रात में हल्की ठंड का असर देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां दिन के तापमान में काफी बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के कई जिलों का तापमान 32 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया, वहीं रात में हल्की ठंड देखने को मिल रही है। मंडला, मलाजखंड, खंडवा और खरगोन में तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 3 फरवरी को उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में बादल छाएंगे। बूंदाबांदी भी हो सकती है।
विज्ञापन


न्यूनतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर            न्यूनतम तापमान   
 
 शाजापुर        7.9
राजगढ़          8.6
नीमच            8.7
सिहोर           9.7
भोपाल          10.2


जाने कैसा रहेगा फरवरी माह में मौसम 
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि फरवरी से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। जिसका असर पश्चिम-उत्तरी भारत में रहेगा। इसी वजह से प्रदेश के उत्तरी हिस्से में भी बादल छाने और बूंदाबांदी होने के आसार है। हालांकि, ये सिस्टम ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं है। इस वजह से तेज बारिश होने की संभावना कहीं भी नहीं है। प्रदेश के कुछ हिस्से में पहले सप्ताह में बादल छाए रहेंगे। 12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा। जिससे दिन-रात दोनों ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

अधिकतम तापमान वाले प्रदेश के शहर
शहर               अधिकतम तापमान  

खंडवा               32.5
मंडला               32.4
खरगौन              32.0
बैतूल                 31.7
सिवनी               31.4


फरवरी में सबसे ठंडा रहता है ग्वालियर 
मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी में सबसे ज्यादा ग्वालियर ठिठुरता है। पिछले साल यहां न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंचा था, लेकिन इससे पहले 5 डिग्री के नीचे ही रहा है। जबलपुर में दिन में गर्मी और रात में ठंड रहती है।  प्रदेश में पिछले 10 साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो फरवरी महीने में रातें ठंडी और दिन गर्म रहते हैं। बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार रहेगा, जबकि रात में 10 से 14 डिग्री के बीच रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें