फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather: तपिश के बीच मौसम का यू-टर्न, भोपाल समेत कई जिलों में बारिश, गर्मी से राहत; आगे कैसा रहेगा हाल?

Sun, 26 Apr 2026 05:50 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में मौसम ने अचानक रुख बदला है कुछ जिलों में बारिश से राहत मिली है, जबकि 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। अगले तीन दिन गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं, लेकिन गर्मी का असर अभी बना रहेगा। शनिवार को खजुराहों में 45 डिग्री पारा पहुंच गया। 
विज्ञापन
भोपाल मे बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली। रविवार शाम महू में तेज बारिश हुई, जबकि भोपाल के कई इलाकों में हल्की दर्ज की गई। सीहोर और रतलाम में अच्छी बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत दी। हालांकि यह राहत पूरे प्रदेश में एक जैसी नहीं है। इधर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव और छुट्टियां घोषित की गई हैं। भोपाल में 8वीं तक छुट्टी की घोषणा कर दी गई है।  
विज्ञापन


ज्यादातर शहरों में तापमान 43 से 45 डिग्री
मध्यप्रदेश में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। 26 अप्रैल की शाम तक के मौसम आंकड़े बता रहे हैं कि प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। दिन के साथ रात का तापमान भी ज्यादा बना हुआ है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री के बीच दर्ज हुआ, जो सामान्य से ज्यादा है।


अधिकतम तापमान वाले शहर
 खजुराहोः 45 डिग्री 
नौगांव: 44.6 डिग्री
सागर: 44.4 डिग्री
नर्मदापुरम: 44.4 डिग्री
मंडला:     44 डिग्री
भोपाल: 43 डिग्री
इंदौर: 43 डिग्री
ग्वालियर: 42.9 डिग्री
उज्जैन: 42.5 डिग्री


अगले 3 दिन,गरज-चमक के साथ बारिश के संकेत
मौसम विभाग के अनुसार 27 अप्रैल से अगले तीन दिन प्रदेश में आंधी-गरज के साथ बारिश का दौर चल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई संभागों में बादल सक्रिय रहेंगे और तापमान में हल्की गिरावट संभव है। 28-29 अप्रैल को ग्वालियर, चंबल, जबलपुर और सागर संभाग में बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है। इससे गर्मी से अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन लू का असर पूरी तरह खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन


भोपाल-जबलपुर में टूटा गर्मी का रिकॉर्ड
प्रदेश के प्रमुख शहरों में गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। भोपाल और इंदौर में तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि जबलपुर में सबसे अधिक 43.5 डिग्री दर्ज किया गया। ग्वालियर में 42.9 डिग्री और उज्जैन में 42.5 डिग्री तापमान रहा। खास बात यह है कि भोपाल और जबलपुर में अप्रैल महीने की गर्मी ने पिछले तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, वहीं इंदौर में करीब 6 साल बाद इतनी तेज गर्मी देखने को मिली है।


यह भी पढ़ें-एमपीपीएसी की प्रारंभिक परीक्षा आज, 365 केंद्रों पर सख्त निगरानी; कई स्तर में सुरक्षा


एक तरफ बारिश, दूसरी तरफ कई जिलों में लू 
मौसम का मिजाज इस समय पूरी तरह बंटा हुआ नजर आ रहा है। जहां कुछ इलाकों में बादल और बारिश सक्रिय हैं, वहीं 22 जिलों में लू का अलर्ट जारी है। ग्वालियर, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, रायसेन, नर्मदापुरम, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, धार और अलीराजपुर समेत कई जिलों में गर्म हवाएं लोगों को परेशान किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- तेज गर्मी से बेहाल एमपी, 22 जिलों में हीट वेव का अलर्ट, महीने के अंत में बारिश के संकेत

इस साल बार-बार बदल रहा मौसम
इस साल मौसम का पैटर्न असामान्य रहा है। फरवरी और मार्च में कई बार आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का दौर चला, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। मार्च के अंत तक भी कई जिलों में मौसम ने बार-बार करवट बदली, जो अब अप्रैल के आखिर में भी जारी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें