मध्य प्रदेश में आ रहीं ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश में फऱवरी माह में पहली बार दो जिलों का तापमान 5 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। शनिवार-रविवार रात में शहडोल का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया जबकि अशोकनगर में 4.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल समेत 17 शहरों में ठंड बढ़ गई और तापमान 10 डिग्री के नीचे रहा। हालांकि, सोमवार से मौसम में फिर से बदलाव होने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अब दिन-रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
न्यूनतम तापमान वाले प्रदेश शहर
शहर न्यूनतम तापमान
शहडोल 4.6
अशोकनगर 4.8
मंडला 5.8
नौगांव 6.0
पचमढ़ी 6.8
शीत प्रभाव वाले जिले- शहडोल, अशोकनगर, मंडला, नौगांव, पचमढ़ी, सिंगरौली।
कम शीत प्रभाव वाले जिले - उमरिया, खजुराहो, राजगढ़, शाजापुर, ग्वालियर, अनूपपुर, मलांजखंड, सतना, जबलपुर, नीमच, सतना, टीकमगढ़, रीवा ।
न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से कम वाले शहर
शहडोल 4.6, अशोकनगर 4.8, मंडला 5.8, नौगांव 6.0, पचमढ़ी 6.8, सिंगरौली 6.9, उमरिया 7, खजुराहो 7.2, राजगढ़ 7.6, शाजापुर 7.6, ग्वालियर 8, अनूपपुर 8.6, मलांजखंड 8.7, सतना 9, जबलपुर 9.5, नीमच 9.6, सतना 9.6, टीकमगढ़ 9.7, रीवा 9.8, रायसेन 10, दमोह 10, गुना 10.2, भोपाल 10.6, निवाड़ी 10.6, शिवपुरी 10.9, सीहोर 11.2 ।
पांच दिन से बढ़ी ठंड
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार उत्तर भारत में बर्फबारी होने से प्रदेश में भी ठंड का असर बढ़ा है। पिछले पांच दिन से दिन-रात के टेम्प्रेचर में गिरावट देखने को मिली। भोपाल, शहडोल, राजगढ़, शाजापुर, उमरिया, छतरपुर, सिंगरौली, टीकमगढ़, मंडला, रायसेन, गुना, सतना, सीधी, दमोह, रीवा और नर्मदापुरम जिले ठिठुर गए।