फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Vidhansabha Satra: प्रोटेम स्पीकर भार्गव ने लिया तैयारी का जायजा, कमलनाथ को मिली अनुपस्थित रहने की अनुमति

Sun, 17 Dec 2023 07:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र चार दिन तक चलेगा। इसमें नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाई जाएगी। इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 
 
विज्ञापन
16वीं विधानसभा के पहले सत्र की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

16वीं विधानसभा का पहला सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है। इसके पहले रविवार को प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने विधानसभा पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान प्रमुख सचिव एपी सिंह ने भार्गव को प्रस्तावित 16वीं विधानसभा के चार दिवसीय सत्र की तैयारियों से जुड़ी जानकारी दी। भार्गव ने सदन के अंदर और बाहर निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुचारू रहे, सुरक्षा के मापदंडों का पालन हो, इसके लिए आवश्यक निर्देश दिए। 
विज्ञापन


बता दें, विधानसभा के सत्र में पहले दिन प्रोटेम स्पीकर 230 नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलवाएंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शपथ दिलवाई जाएगी। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शपथ लेंगे। विधायकों की शपथ के बाद राज्यपाल का अभिभाषण होगा। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। 

कमलनाथ नहीं होंगे उपस्थित
इधर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ विधानसभा की कार्यवाही में उपस्थित नहीं रहेंगे। उन्होंने विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखकर अनुपस्थित रहने के लिए अनुमति मांगी है। नाथ के पत्र पर प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पत्र आया है। विदेश प्रवास पर होने के चलते वे विधानसभा की कार्यवाही में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्हें इसके लिए अनुमति प्रदान की गई है। 
विज्ञापन


सुरक्षा में तैनात एक हजार जवान 
विधानसभा सत्र को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। लोकसभा की घटना के बाद एमपी विधानसभा भी अलर्ट मोड पर है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सदन के बाहर करीब 1 हजार से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है। सघन जांच के बाद ही विधानसभा में एंट्री दी जाएगी। दर्शक दीर्घा में जाने वाले पास धारकों की विशेष जांच होगी। प्रवेश द्वार पर भी विशेष जांच दल मौजूद रहेगा। इसके साथ विधायकों के साथ केवल एक परिजन को ही प्रवेश दिया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें