फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Vidhansabha News: नव निर्वाचित विधायक पहुंचे विधानसभा, सुविधाओं के बारे में ली जानकारी

Tue, 05 Dec 2023 04:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Vidhansabha News: मध्यप्रदेश में 16वीं विधानसभा के विधानसभा सचिवालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नए विधायकों का यहां आना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन
नव निर्वाचित विधायक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नव निर्वाचित विधायक मंगलवार को विधानसभा पहुंचे। उन्होंने सदन की सदस्यता से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की। पहले दिन दोपहर तक 20 से अधिक विधायक विधानसभा पहुंचे। इनमें भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टी के विधायक थे।

विज्ञापन


बता दें, विधानसभा भवन स्थित समिति कक्ष क्रमांक-2 में स्वागत कक्ष बनाया गया हैं, जिसमें नव निर्वाचित माननीय सदस्यों के प्रमाण पत्रों की जांच करने के साथ ही उन्हें परिचय पत्र एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्हें विधानसभा का साहित्य एवं रेलवे कूपन इत्यादि प्रदान किए जा रहे हैं।

भाजपा से ये पहुंचे 
इनमें भाजपा से बृज बिहारी पटेरिया, धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, प्रहलाद लोधी, प्रतिमा बागरी, श्रीकांत चतुर्वेदी, मंजू दादू, मथुरा लाल डामर, महेश नागेश, अर्चना चिटनिस, हजारीलाला दांगी, सतीश मालवीय, प्रतीम सिंह लोधी, उमादेवी खटीक और राजकुमार मेव।  
विज्ञापन


कांग्रेस से ये पहुंचे
केदार डाबर, ओमकार सिंह मरकाम, योगेंद्र बाबा, अभिजीत शाह, रामकृष्ण डोंगने, निर्मला सपरे, दिनेश जैन, भेरो सिंह बापू, महेश परमार और सुरेंद्र सिंह गौर। 

आवास की व्यवस्था
नवीन विधायकों के लिए विधायक विश्राम गृह में आवास की भी व्यवस्था की गई है। आवास संबंधी जानकारी के लिए संपर्क सूत्र के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। वे मोबाइल पर पूरे समय उपलब्ध हैं। इस कार्य के लिए प्रमुख सचिव ने संबंधित शाखाओं के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण तैयारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि माननीय सदस्यों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें