फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: VD बोले-अटल जन्म शताब्दी पर बुंदेलखंड के भाग्योदय की आधारशिला रखेंगे PM,UP-MP के 62 लाख लोग होंगे लाभांवित

Sat, 21 Dec 2024 10:46 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि देश के हर गांव तक पानी पहुंचे, उस सपने को प्रधानमंत्री मोदी साकार कर रहे हैं, यही उनको सच्ची श्रद्वांजलि है। शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड की गरीबी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोना रोते हैं, लेकिन अटलजी के नदी जोड़ो अभियान की संकल्पना को प्रधानमंत्री मोदी साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की 100 वीं जन्म शताब्दी पर 25 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 44,605 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित केन-बेतवा लिंक परियोजना का शिलान्यास करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि प्रधानमंत्री बुंदेलखंड के भाग्योदय की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना से बुंदेलखंड के साढ़े दस लाख हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होगी, जिससे क्षेत्र के खेत लहलहाएंगे, पलायन रूकेगा, रोजगार के अवसर खुलेंगे और औद्योगीकरण तेजी से होगा। वीडी शर्मा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का सपना था कि देश के हर गांव तक पानी पहुंचे, उस सपने को प्रधानमंत्री मोदी साकार कर रहे हैं, यही उनको सच्ची श्रद्वांजलि है। शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड की गरीबी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोना रोते हैं, लेकिन अटलजी के नदी जोड़ो अभियान की संकल्पना को प्रधानमंत्री मोदी साकार कर रहे हैं।
विज्ञापन


10 लाख हेक्टेयर क्षेत्र होगा सिंचित 
शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के सभी निकाय व जनप्रतिनिधि आभार जता रहे हैं, कलश यात्राएं निकालकर क्षेत्र की जनता को आमंत्रण दिया जा रहा है। इस परियोजना से बुंदेलखंड हरा-भरा होगा, पलायन रूकेगा, रोजगार के अवसर खुलेंगे और तेजी से औद्योगीकरण होगा। इससे मध्य प्रदेश के 10 एवं उत्तर प्रदेश के 4 जिलों सहित समूचे बुंदेलखंड क्षेत्र में साढ़े दस लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा और 62 लाख से अधिक लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध होगा। प्रदेश के छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पन्ना, दमोह, विदिशा, सागर, शिवपुरी, दतिया और रायसेन जिले की जनता को इस परियोजना का लाभ मिलेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश के महोबा, बांदा, झांसी और ललितपुर जिले की जनता लाभांवित होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें