फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और CM मोहन यादव की दिल्ली में मुलाकात, प्रदेश के विकास पर हुई चर्चा

Mon, 23 Jun 2025 04:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/नई दिल्ली

सार

MP: इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, जनकल्याण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। नवाचार, डिजिटल सेवाओं की पहुंच और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री सिंधिया की सीएम यादव से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री एवं गुना सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया से उनके नई दिल्ली स्थित आवास पर आत्मीय मुलाकात की। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


पढ़ें: राजा हत्याकांड में नया मोड़, लोकेंद्र तोमर बना पुलिस की अगली तलाश, क्या वह था असली प्लानर?
विज्ञापन

 
विकास और जनकल्याण पर संयुक्त विमर्श
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच हुई इस चर्चा में प्रदेश के विषयों को प्राथमिकता दी गई। इस मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने राज्य के विकास, जनकल्याण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा की। नवाचार, डिजिटल सेवाओं की पहुंच और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया गया। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने राज्य और केंद्र सरकार के बीच समन्वय को उपयोगी बताते हुए कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु एक सहयोगात्मक दृष्टिकोण आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें