फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: धार में तीन बच्चों की डूबने से मौत, सीएम मोहन ने परिजनों को 4-4 लाख की सहायता घोषित

Sat, 26 Sep 2026 12:06 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

धार के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।
 
विज्ञापन
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के धार जिले के बदनावर में गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिले के बदनावर में डेलची रोड स्थित नदी के पास गणेश विसर्जन के दौरान तीन बच्चों के डूबने की घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रत्येक परिवार को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे बाबा महाकाल से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगतों को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: सीएम को धमकी, डिलीट किए मैसेज का स्क्रीनशॉट बना बड़ा सुराग, मुंबई से पकड़ा गया आरोपी?
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें