फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महू यात्रा से पहले मंत्री परमार का कांग्रेस नेता राहुल पर बड़ा हमला, चंद्रगुप्त मौर्य का वचन दोहराया

Tue, 21 Jan 2025 10:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि मेरा आज भी यह कहना है, ' एक विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आचरण लगातार देशद्रोही होने की तरफ बढ़ रहे हैं।'
विज्ञापन
इंदर सिंह परमार का राहुल गांधी हमला। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी की मध्य प्रदेश महू यात्रा से पहले भाजपा नेता उन पर हमलावर हैं। राहुल गांधी को लेकर अब मंत्री इंदर सिंह परमार ने बड़ा बयान दिया है। भोपाल में उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा,'विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता है।' राहुल गांधी देश के राष्ट्रीय विचार का विरोध करते-करते भारतीय राज्य के खिलाफ बोलने का साहस करने लगे हैं। उन्होंने कहा कि चाणक्य के समय चंद्रगुप्त मौर्य ने एक विदेशी महिला से शादी की थी। तब उन्होंने शर्त रखी थी कि विदेशी महिला से पैदा हुआ पुत्र कभी मगध सम्राट नहीं होना चाहिए। यह वचन चंद्रगुप्त मौर्य को देना पड़ा था। 

विज्ञापन



मंत्री ने कहा कि मेरा आज भी यह कहना है, 'एक विदेशी मां का बेटा कभी देशभक्त नहीं हो सकता। राहुल गांधी के आचरण लगातार देशद्रोहिता की तरफ बढ़ रहे हैं।' बता दें कि कांग्रेस की 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान' यात्रा होने जा रही है। इसमें शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी आ रहे हैं। उनकी यात्रा से पहले भाजपा नेता उन पर हमलावर हैं।

कांग्रेस में निचले स्तर तक गुटबाजी 
मंत्री परमार ने जीतू पटवारी के कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर दिए बयान पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी ने सही कहा कि कांग्रेस समाप्त हो जाएगी। कांग्रेस में निचले स्तर तक गुटबाजी है। पंचायत स्तर तक गुटबाजी है। बता दें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पार्टी के एक कार्यक्रम में कहा था कांग्रेस में फैली गुटबाजी को कैंसर बताया था। 
विज्ञापन


निजी कॉलेजों की जांच की जा रही है
निजी कॉलेजों की जांच और जीवाजी विश्वविद्यालय को लेकर मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच चल रही है। सरकार सख्त से सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि भोपाल से जांच करवाई जा रही है। पहले विश्वविद्यालय द्वारा जांच कराई जाती थी, लेकिन अब तरीके में बदलाव किया गया है। मान्यता संबंधी नियमों को भी अब बदला जाएगा। सरकार इस विषय पर लगातार विचार कर रही है। सभी कॉलेजों का फिजिकल वेरिफिकेशन करवाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें