फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 28 अगस्त को ग्वालियर में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव, सीएम ने मंत्रियों को विभागों की समीक्षा करने को कहा

Tue, 30 Jul 2024 07:57 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का फोकस प्रदेश में निवेश लाने पर है। इसी क्रम में भोपाल में अगले साल प्रस्तावित ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। अगली रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव ग्वालियर में 28 अगस्त को प्रस्तावित है।  
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश का अगला रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 28 अगस्त को ग्वालियर में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया। कैबिनेट की बैठक से पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रियों से चर्चा में बताया कि नीति आयोग की बैठक में प्रदेश का प्रस्तुतिकरण प्रभावी रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नदी जोड़ो अभियान की सराहना की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि बैठक में पानी के प्रभावी उपयोग और नदी ग्रिड बनाने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों से अपने विभागों की योजनाओं की नियमित समीक्षा करने और जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने का आह्वान किया।  
विज्ञापन


सभी जिलों में निवेश को समान रूप से बढ़ावा दिया जाए 
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में निवेश और औद्योगिक गतिविधियों को समान रूप से बढ़ावा दिया जाए। परंपरागत उद्योगों और व्यापारों को भी विस्तार के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। डॉ. यादव ने सभी जनप्रतिनिधियों से लाड़ली बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाने का आह्वान किया।

जिला स्तरीय विजन डॉक्यूमेंट का निर्माण
मुख्यमंत्री ने जिला स्तरीय विजन डॉक्यूमेंट बनाने और उनके क्रियान्वयन की आवश्यकता पर जोर दिया। राज्य में निवेश के वातावरण को बेहतर बनाने, युवाओं के कौशल उन्नयन, रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और कृषि क्षेत्र में विविधीकरण पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें