फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: 16 को इंदौर में रीजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव, कल CM बेंगलुरू में इन्वेस्ट इन MP रोड शो में निवेशक से करेंगे चर्चा

Tue, 13 May 2025 04:45 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

मध्य प्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मई को बेगलुरु में इन्वेस्ट इन एमपी रोड शो में निवेशकों से चर्चा करेंगे। इसके दो दिन बाद इंदौर में रीजनल ग्रोथ कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मई को बेंगलुरु में सीइन्वेस्ट इन एमपीसी सत्र में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) परिसर का भ्रमण करेंगे, साथ ही 2100वें मेट्रो कोच के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ इन मध्यप्रदेश’ विषय पर आयोजित इन्टरैक्टिव सेशन को संबोधित कर राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और नीतिगत प्रतिबद्धताओं को देश के अग्रणी निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 16 मई को इंदौर में रीनजल ग्रोथ कॉन्क्लेव का भी आयोजन होगा। इसमें टेक्सटाइल एक्सपो होगा। 
विज्ञापन


बीईएमएल परिसर में रहेगा कार्यक्रमों का सिलसिला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु पहुंचने के बाद बीईएमएल परिसर जाएंगे, जहां उनका स्वागत बीईएमएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। बीईएमएल शॉप विज़िट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेट्रो कोच लोकार्पण और टेस्ट राइड में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे इंटीग्रेटेड डिज़ाइन सेंटर का भ्रमण करेंगे और बीईएमएल के भोपाल संयंत्र पर प्रस्तुति देखेंगे। बीईएमएल द्वारा मध्यप्रदेश में स्थापित की जा रही इकाई के लिए ज़मीन आवंटन पत्र सौंपे जाने की औपचारिकता भी इस अवसर पर होगी।

बेंगलुरु में ‘इन्वेस्ट इन एमपी’ सत्र में होगा राज्य की औद्योगिक ताकत का प्रदर्शन
'द लीला पैलेस' में आयोजित इन्टरैक्टिव सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रमुख उद्योग समूहों, निवेशकों और टेक्नोलॉजी कंपनियों से संवाद करेंगे। इस सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, अधोसंरचना और क्षेत्रवार निवेश अवसरों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग संजय दुबे तथा प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला शामिल मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर निवेशकों जानकारी देंगे ।
विज्ञापन


निवेशकों के साथ होंगे वन-टू-वन मीटिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकों के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। इन संवादों में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुख निवेशक शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश बन रहा है ‘मेक इन इंडिया’ का भरोसेमंद प्लेटफॉर्म
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार एक मजबूत औद्योगिक आधार तैयार कर रहा है। देश के बड़े औद्योगिक समूहों के साथ संवाद की यह श्रृंखला राज्य को निवेश के नए क्षितिज की ओर ले जा रही है, जहां नीति, संसाधन और नेतृत्व तीनों ही स्तर पर उद्योगों को सुरक्षित और गतिशील मंच प्राप्त हो रहा है। भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, जो मेट्रो रेल कोच, रक्षा उपकरण, खनन एवं निर्माण मशीनरी के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बेंगलुरु स्थित इसका विनिर्माण परिसर आधुनिक इंजीनियरिंग और स्वदेशी तकनीक का प्रतिनिधित्व करता है, और यह आत्मनिर्भर भारत के विजन में महत्त्वपूर्ण भागीदार है।

77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया
विजयवर्गीय ने बताया कि 5 मई तक प्रदेश के 3,475 उपार्जन केंद्रों पर 9 लाख किसानों से 77.74 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया, जिसमें से 74.42 लाख मीट्रिक टन का भंडारण हो चुका है और किसानों को ₹18,471 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है, शेष ₹400 करोड़ का भुगतान शीघ्र किया जाएगा।

महाराष्ट्र सरकार भी अहिल्या की जन्मस्थली पर करेगी कैबिनेट बैठक 
मंत्री ने बताया कि  महाराष्ट्र सरकार के साथ हुए एमओयू के तहत आने वाले समय में दोनों राज्यों के बीच सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साझा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के सभी ज्योतिर्लिंग को जोड़ने के लिए एक सर्किट बनाया जाएगा। वीर पुरुषों के इतिहास को सहेजने के लिए उसका डिजिटाइजेशन किया जाएगा। दोनों राज्यों के महापुरुषों पर आधारित नृत्य नाटिका और फिल्म निर्माण किए जाएंगे। महाराष्ट्र सरकार भी मध्यप्रदेश की तर्ज पर माता अहिल्या की जन्मस्थली, पुणे के समीप स्थित गांव में कैबिनेट बैठक करेगी। साथ ही महेश्वर के साड़ी उद्योग को विकसित करने के लिए दोनों प्रदेश मिलकर प्रयास करेंगे। भगवान कृष्ण ने महाराष्ट्र में जहां लीला की उन स्थानों को भी डेवलअप किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें