फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: मुलाकात का बवाल...सीएम मोहन से मिले कांग्रेस विधायक, निकाले जा रहे सियासी मायने

Wed, 31 Jul 2024 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में उन्होंने परासिया को नया जिला बनाने को लेकर चर्चा की है।
विज्ञापन
सीएम मोहन यादव और परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासत का असर ऐसा है कि सत्ता पक्ष के किसी नेता के आसपास से भी कोई विपक्षी निकल जाए तो उसके अंदर गहराई खोजी जाने लगती है। ऐसे ही हालात राजधानी भोपाल में उस समय लहरा गए, जब कांग्रेस के एक विधायक सोहन वाल्मीकि ने प्रदेश मुखिया डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर ली।

विज्ञापन


हालांकि, मुलाकात के कारण कुछ और थे, लेकिन सियासी बाजार नए समीकरण को लेकर गहरा गया। सूत्रों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि ने बुधवार को भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। कहा जा रहा है कि इस मुलाकात में उन्होंने परासिया को नया जिला बनाने को लेकर चर्चा की है। लेकिन राजधानी में इस मुलाकात को लेकर कई चर्चाएं शुरू हो गईं। 

नए जिले की मांग
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि ने सीएम डॉ. मोहन यादव से छिंदवाड़ा से एक और जिला बनाने की मांग की है। उन्होंने जुन्नारदेव के बाद परासिया को भी जिला बनाने की मांग की है। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मीकि कमलनाथ के करीबी हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में सरकार ने कलेक्टर से प्रस्ताव मांगा है। बता दें कि छिंदवाडा को तोड़कर पहले ही पांडुर्णा को जिला बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें