फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: अगर हमारी सरकार होती…भ्रष्ट अधिकारियों की चमड़ी खींचकर भूसा भर देता; विधायक बरैया का विवादित बयान

Tue, 13 Aug 2024 03:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP: सागर जिले में कांग्रेस की सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया अपराधियों को चेतावनी देते हुए विवादित बयान दे बैठे। कांग्रेस विधायक ने कहा कि अपराध होगा तो व्यक्ति थाने में ही जाएगा, लेकिन वहां गालियां देते हैं, 2.48 करोड़ वोट में से 2 करोड़ वोट ही डाल दिया होता तो थानेदार की इसी सभा में चमड़ी काटकर भूसा भर दिया जाता।
विज्ञापन
फूल सिंह बरैया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सत्ता से छिटके कांग्रेस नेता अपनी जुबान पर काबू नहीं रख पा रहे हैं। लगातार दिए जा रहे विवादित बयानों के बीच कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने फिर विवादित बयान दिया है। कुछ दिन पहले भी वे अफसरों को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। अब उन्होंने अधिकारियों के बहाने क्षेत्र के मतदाताओं की समझ को भी घेरे में लिया है। 

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने सागर में कांग्रेस द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के पहले यह बयान दिया है। बरैया ने विवादित बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार होती तो भ्रष्ट अधिकारियों की चमड़ी खींच भूसा भर देता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार होती तो अधिकारियों को उलटा लटका देता। कांग्रेस विधायक बरैया ने कहा कि अगर वोट कांग्रेस को डाल दिया होता, तो थानेदार की चमड़ी काट कर भूसा भर देता। अपराध होगा तो व्यक्ति थाने में ही जाएगा। उन्होंने कहा कि 2.48 करोड़ वोट में से 2 करोड़ वोट ही डाल दिया, कलेक्टर एसपी को पता ही नहीं मामला क्या है।

विज्ञापन


पहले भड़के थे तहसीलदार पर
कुछ दिन पहले ही विधायक बरैया ने सागर में ही तहसील कार्यालय के अधिकारियों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि अधिकारियों को उनके कार्यालय में घुसकर जूते मरूंगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें