फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: बजरंग दल वाले बयान पर दिग्गी का यूटर्न, रामेश्वर का पलटवार बोले-हमने पहले कहा था यह चुनावी हिंदू

Thu, 17 Aug 2023 03:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने तो कल ही कहा था कि यह चुनावी हिंदू है। एक दिन में ही इनका असली चेहरा सामने आ गया।
विज्ञापन
रामेश्वर शर्मा और दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में हिंदू और हिंदुत्व को लेकर सियासत जारी है। एक दिन पहले कांग्रेस की सरकार बनने पर बजरंग दल पर बैन नहीं लगाने के बाद गुरुवार को दिग्विजय सिंह अपने बयान से यूटर्न ले लिया। इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी पलटवार किया है। 
विज्ञापन


पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मैंने मध्य प्रदेश का सीएम रहते भाजपा नेतृत्व वाली तत्कालीन एनडी सरकार से बजरंग दल और सिमी पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी। उन्होंने सिमी पर प्रतिबंध लगाया, लेकिन बजरंग दल पर नहीं। हिंदू और मुस्लिम धार्मिक कट्टरपंथी दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। कांग्रेस ने हमेशा ऐसी ताकतों से लड़ाई लउ़ी है, जो धर्म को राजनीतिक हथियारके रूप में इस्तेमाल करते हैं, कि अवैध है और ऐसा करना जारी रहेगा। 
 
वहीं, इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि हमने तो कल ही कहा था कि यह चुनावी हिंदू है। एक दिन में ही इनका असली चेहरा सामने आ गया। असल में यह हिंदू समर्थक नहीं बल्कि जिन्ना समर्थक है। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद जैसे संगठन अपने कार्यों के दम पर चल रहे हैं। उन्हें कांग्रेस या दिग्विजय सिंह जैसे लोगों की मदद की न कल जरूरत थी ना आज है और ना आगे होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें