फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: BJP ने लोकसभा चुनाव के लिए डॉ महेंद्र सिंह को प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया

Sat, 27 Jan 2024 02:58 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की नियुक्त की है। मध्य प्रदेश में डॉ. महेंद्र सिंह और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। 
विज्ञापन
डॉ. महेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में डॉ. महेंद्र सिंह को चुनाव प्रभारी और सतीश उपाध्याय को सह प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में शनिवार को भाजपा की तरफ से आदेश जारी किए गए। मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से है। वह उत्तर प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता है। सिंह 2012 से एमएलसी है। वह भाजपा के राष्ट्रीय सचिव और असम भाजपा के प्रभारी रहे है। वह उत्तर प्रदेश में मंत्री भी रहे है। 2019 से 2022 तक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में जल शक्ति विभाग में मंत्री थे। वहीं, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वह एनडीएमसी में उपाध्यक्ष भी है। इससे पहले 2019 में भी उपाध्याय को मध्य प्रदेश का सह प्रभारी बनाया गया था। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें