फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Election: प्रदेश में चुनाव से पहले 3 करोड़ 85 लाख कीमत की शराब जब्त

Fri, 24 Jun 2022 06:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के तहत की जा रही कार्रवाई में अब तक 3 करोड़ 85 लाख रुपए की शराब जब्त की। आयोग प्रलोभन देकर वोट लेने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए है।
विज्ञापन
अवैध शराब जब्त (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के तहत की जा रही कार्रवाई में अब तक 3 करोड़ 85 लाख रुपए की शराब जब्त की। आयोग प्रलोभन देकर वोट लेने वालों पर कड़ी नजर रखे हुए है।

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव को साफ-सुथरे और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने में जुटा हुआ है। इसके तहत 1 जून से 21 जून तक की कार्रवाई में अलग-अलग जिलों में 34 हजार 380 बल्क लीटर शराब जब्त की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 85 लाख रूपये बताई जा रही है। ऐसा माना जा रहा है कि यह शराब वोटरों को प्रलोभन देने के लिए मंगाई गई थी। आयोग की तरफ से सभी जिला कलेक्टरों को निष्पक्ष और साफ सुथरे तरीके से चुनाव कराने के निर्देश दिए गए है। 

बता दें त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के लिए मतदान शनिवार को होगा। सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें