फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में 'सुरमा भोपाली' की दहशत, ऑफिस आती-जाती महिलाओं का करता है पीछा, तलाश रही पुलिस

Tue, 08 Jul 2025 10:42 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि एक जुलाई को एयरपोर्ट ब्रिज के पास एक मोटा, सांवला युवक, जो आंखों में सुरमा लगाता है और कुर्ता-पायजामा पहनता है, उसका पीछा करते हुए अश्लील इशारे कर रहा था।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की गांधी नगर थाना पुलिस आंखों में सुरमा लगाने वाले एक मनचले युवक की तलाश कर रही है। यह मनचला सुबह ड्यूटी पर जाने वाली महिलाओं का पीछा कर उनके साथ अश्लील हरकत करता है। इस मामले की शिकायत एक महिला ने पुलिस से की है। बाद में पता चला कि महिला के साथ काम करने वाली कई अन्य महिलाओं के साथ भी वह मनचला इसी प्रकार की हरकतें कर चुका है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार इलाके में रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि बीती एक जुलाई को सुबह वह अपनी ड्यूटी पर जा रही थी, तभी एयरपोर्ट ब्रिज के पास एक युवक ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह महिला को अश्लील इशारे भी करता जा रहा था। पीछा करने के दौरान महिला अपनी स्कूटर से गिरते हुए बची थी। कार्यालय पहुंचकर महिला ने सहकर्मियों से जब इसकी चर्चा की तो पता चला कि उक्त युवक दूसरी कई महिलाओं के साथ भी इसी प्रकार की हरकत कर चुका है। उसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की।

ये भी पढ़ें- विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल की कार को बोलेरो ने मारी टक्कर, प्रयागराज जाते समय हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे से मनचले की तलाश 
पीड़िता ने पुलिस को मनचले का हुलिया बताया है। आरोपी मोटा और काला है। वह आंखों में सुरमा लगाता है और कुर्ता पायजामा के साथ पैरों में सैंडल पहनता है। पुलिस का कहना है कि इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपी की पहचान करने के बाद उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें