फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वीडी शर्मा ने सफाई प्रहरी बहनों से बंधवाई राखी, उपहार देकर छूए पैर, लिया आशीर्वाद

Wed, 30 Aug 2023 04:33 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहनें त्योहार मनाने के लिए जेल पहुंची। जहां कैदियों की बहनों ने उनके हाथों पर राखी बंधी और मिठाई खिलाकर अपना त्योहार मनाया।
विज्ञापन
सफाई प्रहरी महिलाओं से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बंधवाई राखी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जा रहा है। राखी बांधने और बंधवाने जगह-जगह से लोग अपने भाई औ बहनों के पास पहुंच रहे है। इस कड़ी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सफाई प्रहरी बहनों से राखी बंधवाई। वहीं, भोपाल सेंट्रल जेल भी कई बहनें भाईयों से मिलने पहुंची और राखी बांधी।  
विज्ञापन




भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को भोपाल नगर निगम की स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों और बाल निकेतन के बच्चों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया। प्रदेश अध्यक्ष ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर चार इमली स्थित अपने निवास पर स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों से राखी बंधवाई। स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों ने प्रदेश अध्यक्ष को तिलक लगाकर राखी बांधी और उन्हें मिठाई खिलाई। प्रदेश अध्यक्ष ने स्वच्छ्ता प्रहरी बहनों को रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनायें देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 

सेंट्रल जेल में कैदियों को बहनों ने राखी बांधी 
भोपाल सेंट्रल जेल में बंद कैदियों की बहनें त्योहार मनाने के लिए जेल पहुंची। जहां कैदियों की बहनों ने उनके हाथों पर राखी बंधी और मिठाई खिलाकर अपना त्योहार मनाया। इस बार प्रशासन ने जेल के अंदर त्यौहार मनाने की इजाजत दी है। जेल अधिकारियों ने बताया कि कैदियों को आत्म निर्भर बनाने की पहल के तहत उन्होंने अपने हाथों से राखी और मिठाई बनाई। 
विज्ञापन


आज रेड बस में महिलाओं को फ्री यात्रा 
भोपाल नगर निगम ने रक्षाबंधन पर महिलाओं को सिटी बस में फ्री सफर करने की छूट दी। शहर की 350 से ज्यादा सिटी बसों में महिलाओं ने फ्री सफर किया। पिछले साल भी महिलाओं को सिटी बस में रक्षाबंधन पर फ्री सफर की सुविधा दी थी। यह सुविधा शहर के सभी 25 रूट पर दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें