फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल एमपी के दौरे पर, भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Sat, 24 Feb 2024 08:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल में प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान शाह तीन लाभार्थी परिवारों से भी संवाद करेंगे। 
विज्ञापन
गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के पहले केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। वे राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में शाम 6 बजे केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा के विजन पर प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे। इस संवाद के लिए डॉक्टर, सीए, आर्किटेक्ट, वकील, उद्योगपति, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। शाह ग्वालियर, खजुराहो और भोपाल में अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे। ग्वालियर और खजुराहो में बैठकें लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वहीं, भोपाल में स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण और प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर 12.05 बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचकर होटल आदित्याज जाएंगे। दोपहर 12.20 बजे ग्वालियर व चंबल क्लस्टर की प्रबंध समिति की बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.35 बजे ग्वालियर से चलकर दोपहर 2.25 बजे छतरपुर जिले के खजुराहो पहुंचेंगे। दोपहर 2.40 बजे खजुराहो के मेला ग्राउंड में आयोजित लोकसभा बूथ समिति सम्मेलन को संबोधित करेंगे। शाह दोपहर 3.55 बजे खजुराहो से चलकर शाम 5 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। शाम 5.15 बजे कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित वृहद प्रबुद्धजन सम्मेलन को संबोधित करेंगे। साथ ही स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाह शाम 6.20 बजे भोपाल एयरपोर्ट से दमन रवाना होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गृह मंत्री के दौरे को लेकर कहा कि अमित शाह ग्वालियर क्लस्टर की चारों लोकसभा की प्रबंध समिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करेंगे। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री शाह 2294 बूथ समितियों की बैठक लेंगे। हर बूथ से 11 सदस्य बैठक में शामिल होंगे। जिनमें अमित शाह जोश भरेंगे। शर्मा ने कहा कि बुंदेलखंड में कांग्रेस मैदान छोड़कर भाग गई है। समाजवादी पार्टी का एक-दो प्रतिशत वोट भी नहीं है। बता दें खजुराहो सीट कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ दी है। यहां से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी चुनाव में उतरेगा। शर्मा ने कहा कि खजुराहो लोकसभा बुंदेलखंड के क्षेत्र में प्रत्येक बूथ जीतने के संकल्प में हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता जुटेंगे।
विज्ञापन


मिनिस्टर इन वेटिंग नामित 
राज्य सरकार ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एमपी दौरे को लेकर मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किए है। इसमें ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर खजुराहो में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री संपतिया उइके और भोपाल में खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग को मिनिस्टर इन वेटिंग नामित किया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें