फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमा भारती बोली- बाबर के नाम पर बनी इमारत का वही हाल होगा जो 6 दिसंबर को अयोध्या में हुआ था

Sun, 23 Nov 2025 04:34 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के बयान से बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण को लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। उन्होंने कहा कि मस्जिदें अगर इबादत के लिए बनें तो सम्मान मिलेगा, लेकिन बाबर के नाम पर बनी इमारतों का अंजाम अयोध्या जैसा हो सकता है।

विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक बड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में मस्जिदें “खुदा, इबादत और इस्लाम” के नाम पर बनाई जाएं तो उनका सम्मान किया जाएगा, लेकिन “बाबर के नाम पर बनी इमारतों का अंजाम अयोध्या जैसा ही होगा”। उन्होंने दावा किया कि 6 दिसंबर 1992 को अयोध्या में जो हुआ था, उसके बाद वहां की “ईंटें तक गायब हो गई थीं”।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने तीन दिवसीय कार्यशाला कल से, दो हजार से जनप्रतिनिधि व अधिकारी होंगे शामिल

अपने ट्वीट में उमा भारती ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लेते हुए सीधे संदेश के रूप में सलाह दी कि बाबर के नाम पर मस्जिद बनाए जाने की बात कहने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने लिखा कि बंगाल और पूरे देश की “अस्मिता और सद्भाव” को बनाए रखना ममता बनर्जी की जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: नरेला विधानसभा में 3 बीएलओ सुपरवाइजर और 3 बीएलओ को कारण - बताओ नोटिस जारी

बता दें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक हुमायूं कबीर के मुर्शिदाबाद में बाबर के नाम पर मस्जिद निर्माण को लेकर बयान सामने था, जिनके बाद राजनीतिक व वैचारिक बहस तेज हो गई है। इस मुद्दे पर पहले से ही तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच तीखी बयानबाजी जारी है। वहीं भाजपा समर्थक नेताओं का मानना है कि उमा भारती का बयान “ऐतिहासिक तथ्यों और सांस्कृतिक पहचान” के सम्मान की मांग का प्रतीक है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें