फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शराब नीति पर उमा भारती ने उठाए सवाल, एमपी सरकार को दी चेतावनी, बोली-"चौकीदार जिंदा है"

Tue, 15 Apr 2025 10:19 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश की नई शराब नीति को लेकर राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लगातार पोस्ट करते हुए आबकारी नीति के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए हैं। उमा ने कहा कि नई नीति शराबबंदी की दिशा में एक कदम थी, लेकिन अब इसके उद्देश्यों से भटकाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम उमा भारती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लागू की गई नई आबकारी नीति को लेकर जहां एक ओर सरकारी स्तर पर इसे सुधारात्मक बताया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके जमीन पर क्रियान्वयन को लेकर विरोध तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने इस विषय पर सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए राज्य सरकार को आड़े हाथों लिया है। उमा भारती ने लिखा कि वर्ष 2023 में घोषित शराब नीति एक व्यापक सोच के तहत तैयार की गई थी, जो राज्य को धीरे-धीरे शराबबंदी की ओर ले जाने वाली थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कैबिनेट बैठक: 'मध्य प्रदेश किसान मिशन' को मंजूरी, खेती के साथ पशुपालन और श्री अन्न उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

उन्होंने यह भी दावा किया कि उन्होंने बीते डेढ़ वर्षों में नई सरकार से लगातार इस मुद्दे पर चर्चा की थी, लेकिन अब इस नीति से भटकाव दिखाई दे रहा है। उमा लिखा कि चार महीने से मन में हलचल है। ऐसा लग रहा है जैसे शराब वितरण नीति को लेकर हम लापरवाह हो गए हैं। चौकीदार अभी जिंदा है। अब हाथ में पत्थर की जरूरत नहीं, गाय के गोबर की चोट ज्यादा भारी पड़ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: IPS रसना ठाकुर की नई पदस्थापना, मानव अधिकार आयोग में बनीं पुलिस अधीक्षक

बता दें, सरकार ने धार्मिक स्थलों के पास शराब की बिक्री पर रोक जरूर लगाई है, लेकिन अब ऐसे मामले सामने आ रहे हैं कि इन दुकानों को अब ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जा रहा है। इसके खिलाफ ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं द्वारा विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं, भोपाल समेत कई जगहों पर शराब दुकानों को हटाने को लेकर विरोध प्रदर्शन भी हो रहे हैं। उमा ने इसी जनविरोध का हवाला देते हुए सरकार से पूछा कि क्या अब जनता की भावनाओं को नजरअंदाज किया जा रहा है?

ये भी पढ़ें-  Bhopal: दिग्विजय ने कहा कि PM मोदी गांधी विचारधारा के नहीं, रामदेव बाबा पर FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें