फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चंदनपुरा में मॉर्निंग वॉक करने वालों के सामने आए दो बाघ, बढ़ रहा है बाघ-मानव टकराव का खतरा

Fri, 10 Jan 2025 04:56 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल के चंदनपुरा में शुक्रवार को मॉर्निंग वॉक करने वालों लोगों के सामने दो बाघ अचानक आ गए। बाघ ने एक गाय का भी शिकार किया। बाघ को सामने देख एक स्कॉर्पियों गाड़ी दुर्घटनाग्रसत भ्ज्ञी हो गई। 
विज्ञापन
भोपाल के चंदनपुरा में बाघ का मूवमेंट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के चंदनपुरा में दो बाघों का मूवमेंट है। दाेनों बाघ के स्कार्पियों के सामने आ गए, जिससे कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। वन विभाग ने चंदनपुरा का रास्ता बंद कर दिया है। बाघों ने गाय का भी शिकार किया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाघ सड़क पार कर रहे थे, तभी एक स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि गाड़ी में कोई सवार नहीं था। बाघों ने एक गाय का शिकार भी किया। चंदनपुरा बाघ भ्रमण क्षेत्र के अंतर्गत आता है, जहां 22 से अधिक बाघों का मूवमेंट होने की बात कहीं जा रही है। 
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता राशिद नूर खान ने बताया कि चंदनपूरा और आसपास बाघों का मूवमेंट रहता है। यहां पर 22 से ज्यादा बाघ हैं। इसके बावजूद, नगर निगम द्वारा इस क्षेत्र में लाइटें लगाई गई हैं और प्रतिदिन 400 से अधिक डंपर यहां से गुजरते हैं, जो वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। स्थानीय निवासी ने कई बार वन विभाग और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन यहां गैर-वन गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई जा रही है। इसके कारण बाघ-मानव टकराव की संभावना बढ़ रही है, जिससे किसी बड़ी घटना का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि वन विभाग और प्रशासन से मांग है कि इस मामले पर तुरंत ध्यान दिया जाए और आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि इस क्षेत्र में बाघों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और मानव जीवन को भी खतरे से बचाया जा सके।
विज्ञापन




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें